वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाया तहलका, जड़ा आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, देखें लिस्ट

वैभव सूर्यवंशी ने फिर मचाया तहलका, जड़ा आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक, देखें लिस्ट

Fastest IPL Fifty List: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 15 गेंदों में यह कारनामा किया और अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ पिछले सीजन बनाया था।

आपको बता दें कि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पिछले सीजन वैभव सूर्यवंशी ने 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। इस सीजन के पहले ही मुकाबले में सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में 52 रन बनाकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा और साथ ही आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया। आपको बता दें कि सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड राजस्थान रॉयल्स के यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के नाम है, जिन्होंने 2023 में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में केकेआर के खिलाफ 13 गेंदों में यह कारनामा किया था।

IPL इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक

13 गेंद – यशस्वी जयसवाल बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2023
15 गेंद – वैभव सूर्यवंशी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, गुवाहाटी, 2026
17 गेंद – वैभव सूर्यवंशी बनाम गुजरात टाइटंस, जयपुर, 2025
18 गेंद – जोस बटलर बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2018

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 128 रन का लक्ष्य रखा था। आईपीएल इतिहास के दो सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करने उतरे और दोनों ने तूफानी शुरुआत दी। हालांकि जायसवाल संभलकर खेलते रहे, तो दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी ने 300 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 17 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अंशुल कंबोज ने सरफराज खान के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा।

CSK के खिलाफ जड़ा था पहला अर्धशतक

यह सूर्यवंशी के आईपीएल करियर का दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने 17 गेंदों में ही गुजरात जायंट्स के खिलाफ पिछले सीजन अर्धशतक जड़ा था। खास बात यह रही थी कि उस मैच में सूर्यवंशी अर्धशतक के बाद भी नहीं रुके थे और 30 गेंदों में 101 रन ठोक दिए थे। सूर्यवंशी ने पिछले सीजन अपने आखिरी मुकाबले में 33 गेंदों में 57 रन की पारी खेली थी और उस वक्त भी सामने चेन्नई सुपर किंग्स थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *