Vaibhav Sooryavanshi Mama Abhishek Chauhan UPSC Success Story : क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भला कौन नहीं जानता है! वही, छोटा-सा बालक जो क्रिकेट के मैदान पर बड़े-बड़े बॉलर्स के छक्के छुड़ा देता है। अब खबर ये है कि वैभव के बाबा ने इस बार यूपीएससी क्रैक कर लिया है। संघ लोक सेवा आयोग के सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट आया और उसमें अभिषेक चौहान की ऑल इंडिया रैंक 102 (Abhishek Chauhan UPSC Rank) आई है।
वैभव के मामा अभिषेक ने पहली बार में क्लीयर किया यूपीएससी
Vaibhav Sooryavanshi Mama UPSC Rank in 2025 : संघ लोक सेवा आयोग के सिविल सेवा परीक्षा में अभिषेक चौहान ने पहली बार में ही बाजी मार ली। एक तरफ वैभव का जलवा मैदान पर है तो वहीं, दूसरी ओर मामा भी कमाल करते दिख रहे हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि अभिषेक ने यूपीएससी की परीक्षा बिना किसी बड़े कोचिंग संस्थान की मदद की है।
UPSC Success Story 2026 : अभिषेक IIT से गोल्ड मेडलिस्ट
18 नवंबर, 1999 को पूसा के एक हॉस्पिटल में अभिषेक का जन्म हुआ था। अभिषेक चौहान की शुरुआती पढ़ाई आरके मिशन स्कूल पुरुलिया और फिर इसके बाद गुरु वशिष्ठ स्कूल हाजीपुर से इंटरमीडिएट किए। बाद में, आईआईटी धनबाद का रुख किया। यहां से उन्होंने जियोलॉजी ब्रांच में एमटेक किया। IIT टॉप करते हुए गोल्ड मेडलिस्ट बने थे। यानी कि वैभव के मामा शुरू से ही पढ़ाई के मामले में चैंपियन रहे हैं।
VIDEO : UPSC Topper 2025 सफलता की कहानी
IPS Abhishek Chauhan story | जानिए अभिषेक चौहान IAS बनेंगे या IPS?
अभिषेक चौहान की रैंक देखकर बात की जाए तो इनको ये आईएएस बन सकते हैं। इसके योग्य हैं। पर, मीडिया में ये जानकारी आई है कि वो IPS बनना चाहते हैं। उन्होंने फॉर्म भरते समय ही आईपीएस का चयन किया था। इसलिए, वो पुलिस बनकर देश की सेवा करेंगे।
अभिषेक की कामयाबी पर जश्न
अभिषेक की कामयाबी पर समस्तीपुर जिले से लेकर वो जहां भी पढ़े हैं वहां पर जश्न का माहौल देखने को मिला। उनके शिक्षकों ने भी गर्व महसूस किया है। साथ ही उनके उनके पैतृक गांव और दलसिंहसराय में रिश्तेदारों के बीच भी जश्न मनाया जा रहा है।


