हमें मार नहीं रहा.., वैभव सूर्यवंशी के हाथों हुई धुनाई पर भुवनेश्वर कुमार ने दिया बयान

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की चारों तरफ चर्चा है। आईपीएल 2026 में उनका ना सिर्फ बोल रहा है बल्कि विरोधी टीमों के गेंदबाजों को परेशान भी कर रहे हैं। बीते शुक्रवार को आरसीबी के खिलाफ इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने तूफानी पारी खेली। वैभव ने 26 गेंदों में 78 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के भी जड़े जबकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा। 
पावरप्ले में वैभव सूर्यवंशी ने तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को खास तौर पर परेशान किया। भुवी के दो ओवरों में उन्होंने 26 रन बटोरे। पहले ओवर में उन्होंने भुवी को दो चौके जड़े, जबकि पारी के पांचवें ओवर में 17 रन लूट लिए। पांचवें ही ओवर में उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 
वैभव का कहर इतने तक ही सीमित नहीं रहा। बल्कि इस सीजन में उन्होंने जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज गेंदबाजों को भी निशाना बनाया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी उन्होंने जसप्रीत बुमराह की 5 गेंदो पर 13 रन बनाए इसमें दो छक्के भी शामिल थे। जबकि हेजलवुड के एक ओवर में 19 रन ठोक डाले। 
वहीं मैच के बाद भुवनेश्वर कुमार ने युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये टी20 गेम है। वह युवा है और बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। वह काफी परिपक्वता के साथ खेल रहा है लेकिन हमें ऐसा नहीं लगा कि कोई हमें हावी होकर मार रहा है। अगर 15 साल का खिलाड़ी इस तरह खेल सकता है तो ये टी20 का ही हिस्सा है हम ज्यादा चिंतित नहीं हैं। 
भुवी ने आगे कहा कि, हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिस की। बाहर से खेल अलग दिखता है लेकिन मैदान के अंदर स्थिति अलग होती है। हमने तेज गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और अलग-अलग तरीके अपनाए, लेकिन वैभव ने बेहतरीन शॉट्स खेले। हमें नहीं लगा कि हम कुछ अलग कर सकते थे। पावरप्ले में स्पिनरों का इस्तेमाल करना मुश्किल होता है। हमारे पास ज्यादा विकल्प नहीं थे हमने जो कर सकते थे किया लेकिन उसने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *