खगड़िया के 22 हज यात्रियों का वैक्सीनेशन संपन्न:मेडिकल स्क्रीनिंग के साथ जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

खगड़िया के 22 हज यात्रियों का वैक्सीनेशन संपन्न:मेडिकल स्क्रीनिंग के साथ जिला प्रशासन की तैयारी पूरी

खगड़िया से इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले कुल 24 आजमीन में से 22 का मेडिकल स्क्रीनिंग और अनिवार्य टीकाकरण 15 फरवरी को सदर अस्पताल खगड़िया में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सिविल सर्जन के नेतृत्व में गठित चिकित्सकों की एक विशेष टीम द्वारा आयोजित किया गया। प्रत्येक तीर्थयात्री को मेडिकल फिटनेस अनिवार्य जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी कौशिक कश्यप ने बताया कि यह कार्यक्रम बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और बिहार राज्य हज कमेटी (पटना) के निर्देशानुसार असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, खगड़िया द्वारा आयोजित किया गया। हज यात्रा के लिए प्रत्येक तीर्थयात्री को मेडिकल फिटनेस और टीकाकरण प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। भारत सरकार द्वारा नियुक्त मास्टर ट्रेनर मौलाना मो. मंसूर आलम ने जिले के 22 हज यात्रियों को समय पर सूचना देने, उन्हें निर्धारित स्थल तक लाने और पूरे समन्वय की जिम्मेदारी संभाली। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने जानकारी दी कि इस विशेष शिविर में हज यात्रियों को मेनिन्जाइटिस और पोलियो (ओपीवी) का टीका लगाया गया। टीकाकरण कराने वाले हज यात्रियों में मो. अफ़ज़ल, मो. नौशाद आलम, मो. अबु ज़फ़र, मो. तंजीर हसन, नुजहत आरा, साजरा खातून और रजिया खातून सहित अन्य शामिल थे। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि दो हज यात्री बिहार से बाहर होने के कारण टीकाकरण नहीं करा पाए, जिनका टीकाकरण बाद में सुनिश्चित किया जाएगा। टीकाकरण के बाद सभी यात्रियों को उनका हेल्थ कार्ड सौंप दिया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन रमेंद्र कुमार, उपाधीक्षक धर्मेंद्र कुमार, डॉ. उदय, वैक्सीनेशन इंचार्ज मो. इंतेखाब उस्मान, एएनएम रजनीकांत व सोनी कुमारी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के कर्मी मुकेश कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में, हज यात्रियों की ओर से मास्टर ट्रेनर मंसूर आलम ने चिकित्सक दल और अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के सभी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। खगड़िया से इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले कुल 24 आजमीन में से 22 का मेडिकल स्क्रीनिंग और अनिवार्य टीकाकरण 15 फरवरी को सदर अस्पताल खगड़िया में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सिविल सर्जन के नेतृत्व में गठित चिकित्सकों की एक विशेष टीम द्वारा आयोजित किया गया। प्रत्येक तीर्थयात्री को मेडिकल फिटनेस अनिवार्य जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी कौशिक कश्यप ने बताया कि यह कार्यक्रम बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और बिहार राज्य हज कमेटी (पटना) के निर्देशानुसार असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, खगड़िया द्वारा आयोजित किया गया। हज यात्रा के लिए प्रत्येक तीर्थयात्री को मेडिकल फिटनेस और टीकाकरण प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। भारत सरकार द्वारा नियुक्त मास्टर ट्रेनर मौलाना मो. मंसूर आलम ने जिले के 22 हज यात्रियों को समय पर सूचना देने, उन्हें निर्धारित स्थल तक लाने और पूरे समन्वय की जिम्मेदारी संभाली। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार ने जानकारी दी कि इस विशेष शिविर में हज यात्रियों को मेनिन्जाइटिस और पोलियो (ओपीवी) का टीका लगाया गया। टीकाकरण कराने वाले हज यात्रियों में मो. अफ़ज़ल, मो. नौशाद आलम, मो. अबु ज़फ़र, मो. तंजीर हसन, नुजहत आरा, साजरा खातून और रजिया खातून सहित अन्य शामिल थे। मास्टर ट्रेनर ने बताया कि दो हज यात्री बिहार से बाहर होने के कारण टीकाकरण नहीं करा पाए, जिनका टीकाकरण बाद में सुनिश्चित किया जाएगा। टीकाकरण के बाद सभी यात्रियों को उनका हेल्थ कार्ड सौंप दिया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन रमेंद्र कुमार, उपाधीक्षक धर्मेंद्र कुमार, डॉ. उदय, वैक्सीनेशन इंचार्ज मो. इंतेखाब उस्मान, एएनएम रजनीकांत व सोनी कुमारी और जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के कर्मी मुकेश कुमार सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में, हज यात्रियों की ओर से मास्टर ट्रेनर मंसूर आलम ने चिकित्सक दल और अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय के सभी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *