‘धुरंधर 2’ पर प्रोपेगेंडा पर उजैर बलोच का फूटा गुस्सा, बोले- Aditya Dhar को फर्क नहीं पड़ता…

‘धुरंधर 2’ पर प्रोपेगेंडा पर उजैर बलोच का फूटा गुस्सा, बोले- Aditya Dhar को फर्क नहीं पड़ता…

Danish Pandor Dhurandhar 2 politics: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज‘ इन दिनों सुर्खियों में है। फिल्म ने थिएटर पर धमाल मचाया है, लेकिन इसके हिंसक सीन और कहानी को लेकर राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर दर्शक 2 गुटों में बंट गए हैं और फिल्म के कथित एजेंडे पर बहस हो रही है। ऐसे में फिल्म के अहम विलेन दानिश पांडोर ने इस पूरे विवाद पर अपनी राय व्यक्त की है।

ये एक सिनेमा है और इसका मकसद सफल सिनेमाई अहसास देना था

दानिश पांडोर (उजैर बलोच) ने अपने इंटरव्यू में साफ कहा कि ‘धुरंधर 2’ में कोई राजनीति या छिपा हुआ एजेंडा नहीं है। उनका कहना था कि ये एक सिनेमा की कहानी है जिसे बनाने का मकसद महज दर्शकों को एक गहरा और सफल सिनेमाई अहसास देना था और फिल्म एक बार रिलीज हो जाने के बाद उसकी व्याख्या दर्शकों के अनुभव और नजरिए पर निर्भर करती है।

इतना ही नहीं, दानिश ने बताया, “हम कहानी के द्वारा कुछ सच्ची भावनाएं पेश करना चाहते थे, न कि किसी राजनीतिक विचार को बढ़ावा देना। लोग अपने-अपने अलग मायने निकाल सकते हैं, लेकिन निर्देशक आदित्य धर और टीम का फोकस केवल बेहतरीन फिल्म बनाना था, हालांकि उन्हें किसी भी बात कोई फर्क नहीं पड़ता सबके अपने विचार होते है।”

आदित्य धर पर इसका क्या असर हुआ होगा

फिल्म के तमाम विवादों के चलते जब दानिश से सवाल किया गया कि आदित्य धर को इसका क्या असर हुआ होगा, तो उन्होंने विश्वास जताया कि निर्देशक इससे परेशान नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर 2’ की कामयाबी और सिनेमा में नई दिशा देने के कारण आदित्य धर खुश हैं। उनका मानना है कि अब भारतीय सिनेमा के 2 दौर होंगे, ‘धुरंधर’ से पहले और इसके बाद।

बता दें, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे बड़े स्टार शामिल हैं। दानिश पांडोर ने ‘उजैर बलोच’ के रूप में अपने किरदार से दर्शकों के दिल में डर पैदा किया है, जिसकी खूब तारीफ हो रही है। साथ ही, इस फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स भी अहम रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म को मिल रही जबरदस्त कामयाबी और सोशल मीडिया पर बढ़ती लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *