लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 5 दिवसीय उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो–2026 में व्यापार के साथ-साथ सांस्कृतिक रंग भी खूब देखने को मिला।यह आयोजन पीएचडी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स की ओर से आयोजित किया गया। इस एक्सपो में खरीदारी और संस्कृति गतिविधियों का अनूठा संगम नजर आया। पांचों दिन संगीत गायन, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला लगातार जारी रहा, जिसने दर्शकों को खूब आकर्षित किया। एक्सपो परिसर में लगे विभिन्न स्टॉल जहां खरीदारी के लिए भीड़ जुटा रहे थे, वहीं मुख्य मंच पर प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। इन कार्यक्रमों का संचालन एंकर अंकित सिंह ने प्रभावी ढंग से किया। महोत्सव लखनऊवालों के लिए बेहद खास रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा ने बताया कि यह महोत्सव लखनऊ वालों के लिए बेहद खास रहा । इसमें प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में गार्गी द्विवेदी, सृजाम्या और फहीम खान ने अलग-अलग श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। डांस कोरियोग्राफर राखी शुक्ला ने प्रतिभागियों के अनुशासन और कड़ी मेहनत की प्रशंसा की। ज्यूरी सदस्य डॉ. अदिति थपलियाल और प्रेरणा मिश्रा ने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने पूरे आत्मविश्वास और समर्पण के साथ मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया, जो अत्यंत सराहनीय है।


