बाहरी बताकर बर्तन फेरी वाले से मारपीट और 12 हजार की छिनतई

बाहरी बताकर बर्तन फेरी वाले से मारपीट और 12 हजार की छिनतई

भास्कर न्यूज | कोढ़ा पोठिया थाना क्षेत्र में वर्तन फेरी लगाने वाले एक युवक के साथ मारपीट और छिनतई की घटना सामने आई है। पीड़ित ने मामले को लेकर पोठिया थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित अकमल रहमान, साकिन सिमरिया चौक, थाना कोढ़ा ने बताया कि 11 को बर्तन बेचने के लिए चकला गांव गया हुआ था। पीड़ित के अनुसार, बर्तन बिक्री के दौरान साइकिल से आए दो युवकों ने उसे बाहरी बताकर गाली-गलौज शुरू कर दी। बर्तन खरीद रही महिलाओं ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने धमकाया। महिलाओं के एकत्र होने पर दोनों युवक आक्रोशित हो गए और डंडे से पीड़ित के सिर पर वार करते हुए मारपीट की। इस दौरान शर्ट की जेब से 12 हजार रुपये भी छीन लिए गए और आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों से पूछताछ में आरोपियों की पहचान चुइया मंडल (26 ), पिता पटल मंडल एवं एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई, जो चकला मौजा, समेली थाना पोठिया, जिला कटिहार के निवासी बताए गए हैं। भास्कर न्यूज | कोढ़ा पोठिया थाना क्षेत्र में वर्तन फेरी लगाने वाले एक युवक के साथ मारपीट और छिनतई की घटना सामने आई है। पीड़ित ने मामले को लेकर पोठिया थाना और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित अकमल रहमान, साकिन सिमरिया चौक, थाना कोढ़ा ने बताया कि 11 को बर्तन बेचने के लिए चकला गांव गया हुआ था। पीड़ित के अनुसार, बर्तन बिक्री के दौरान साइकिल से आए दो युवकों ने उसे बाहरी बताकर गाली-गलौज शुरू कर दी। बर्तन खरीद रही महिलाओं ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने धमकाया। महिलाओं के एकत्र होने पर दोनों युवक आक्रोशित हो गए और डंडे से पीड़ित के सिर पर वार करते हुए मारपीट की। इस दौरान शर्ट की जेब से 12 हजार रुपये भी छीन लिए गए और आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों से पूछताछ में आरोपियों की पहचान चुइया मंडल (26 ), पिता पटल मंडल एवं एक अन्य व्यक्ति के रूप में हुई, जो चकला मौजा, समेली थाना पोठिया, जिला कटिहार के निवासी बताए गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *