‘डांस के नाम पर जबरन कस्टमर्स के पास भेजते थे’:नए साल से पहले राजगीर के होटल से 15 महिलाओं का रेस्क्यू, 3 आरोपी गिरफ्तार

‘डांस के नाम पर जबरन कस्टमर्स के पास भेजते थे’:नए साल से पहले राजगीर के होटल से 15 महिलाओं का रेस्क्यू, 3 आरोपी गिरफ्तार

‘नए साल के मौके पर हम लोगों को होटल में डांस के लिए लाया गया था। जितना पैसा देने की बात की गई थी, उतना भी नहीं दिया जा रहा था। पैसे सिर्फ डांस के मिलते थे, थोड़ा बहुत और देकर जबरन हम लोगों से देहव्यापार कराया जा रहा था। हम लोगों की मजबूरी थी, क्योंकि हमें घर भी जाना था, हमारे घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं, परिवार है।’ ऊपर लिखी गई कहानी उन 15 महिलाओं की हैं, जिनका रविवार की देर शाम राजगीर के एक होटल से रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के बाद महिलाओं ने अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जिन 15 महिलाओं का रेस्क्यू किया गया है, वे सभी पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। आरोपियों ने भी पूछताछ में महिलाओं की आपबीती की पुष्टि की जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने रेस्क्यू की गई महिलाओं की आपबीती की पुष्टि की है। उन्होंने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि महिलाओं का आरोप सही है। महिलाओं को नए साल में अलग-अलग होटलों में नाचने गाने के लिए ही लाया गया था, लेकिन इनसे देहव्यापार कराया जा रहा था। महिलाओं के रेस्क्यू और तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई राजगीर थाना अध्यक्ष रमण कुमार के नेतृत्व में की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी कर महिलाओं का रेस्क्यू किया गया। मामला राजगीर के धुर्वा मोड़ स्थित आदित्य रेसिडेंसी होटल से जुड़ा है। फिलहाल, महिलाओं का मेडिकल कराया गया है। वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस को संगठित सेक्स रैकेट की भनक है, इस संबंध में पूछताछ चल रही है। एक महिला बोली- हम लोगों को किसी लफड़े में नहीं फंसना, घर जाना है रेस्क्यू की गई एक महिला ने रोते हुए अपनी आपबीती बताई और कहा कि मैं बंगाल की रहने वाली हूं। बंगाल में अगले साल चुनाव को लेकर पुलिस की ओऱ से सख्ती बरती जा रही है। हम लोगों का काम ठीक नहीं चल रहा था। इसी दौरान नए साल पर राजगीर के होटल में परफॉर्मेंस का ऑफर आया। महिला ने बताया कि ऑफर ठीक लगा तो मैंने एक्सेप्ट कर लिया। पता चला कि आसपास की और लड़कियां भी डांस के लिए राजगीर जा रही हैं, ये भी एक कारण था कि हम लोगों ने यहां आने का सोचा। यहां आने के बाद हम लोगों से कहा गया कि अभी डांस के लिए आप लोगों को इंतजार करना होगा, तब तक कुछ काम है, उसे आप लोग कीजिए। 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी गिरफ्तार आरोपियों में नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव का रहने वाला गौरव कुमार, नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर का रहने वाला मनोरंजन कुमार और नवादा जिले के हिसुआ थाना के सोनसा का रहने वाला सुमन कुमार शामिल है। पुलिस के मुताबिक, होटल संचालक समेत डांस के नाम पर महिलाओं और लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराने वाले गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राजगीर थाना अध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका के बारे में जांच पड़ताल जारी पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की इस सेक्स रैकेट में क्या भूमिका थी, इसकी पड़ताल की जा रही है। साथ ही, अन्य आरोपियों की भी भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। गिरोह किस तरह संचालित होता था, इसके कितने ठिकाने हैं और इसमें कितने लोग शामिल हैं, इसकी गहन जांच पड़ताल की जा रही है। ‘नए साल के मौके पर हम लोगों को होटल में डांस के लिए लाया गया था। जितना पैसा देने की बात की गई थी, उतना भी नहीं दिया जा रहा था। पैसे सिर्फ डांस के मिलते थे, थोड़ा बहुत और देकर जबरन हम लोगों से देहव्यापार कराया जा रहा था। हम लोगों की मजबूरी थी, क्योंकि हमें घर भी जाना था, हमारे घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं, परिवार है।’ ऊपर लिखी गई कहानी उन 15 महिलाओं की हैं, जिनका रविवार की देर शाम राजगीर के एक होटल से रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू के बाद महिलाओं ने अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जिन 15 महिलाओं का रेस्क्यू किया गया है, वे सभी पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। आरोपियों ने भी पूछताछ में महिलाओं की आपबीती की पुष्टि की जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने रेस्क्यू की गई महिलाओं की आपबीती की पुष्टि की है। उन्होंने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि महिलाओं का आरोप सही है। महिलाओं को नए साल में अलग-अलग होटलों में नाचने गाने के लिए ही लाया गया था, लेकिन इनसे देहव्यापार कराया जा रहा था। महिलाओं के रेस्क्यू और तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई राजगीर थाना अध्यक्ष रमण कुमार के नेतृत्व में की गई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी कर महिलाओं का रेस्क्यू किया गया। मामला राजगीर के धुर्वा मोड़ स्थित आदित्य रेसिडेंसी होटल से जुड़ा है। फिलहाल, महिलाओं का मेडिकल कराया गया है। वहीं, गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस को संगठित सेक्स रैकेट की भनक है, इस संबंध में पूछताछ चल रही है। एक महिला बोली- हम लोगों को किसी लफड़े में नहीं फंसना, घर जाना है रेस्क्यू की गई एक महिला ने रोते हुए अपनी आपबीती बताई और कहा कि मैं बंगाल की रहने वाली हूं। बंगाल में अगले साल चुनाव को लेकर पुलिस की ओऱ से सख्ती बरती जा रही है। हम लोगों का काम ठीक नहीं चल रहा था। इसी दौरान नए साल पर राजगीर के होटल में परफॉर्मेंस का ऑफर आया। महिला ने बताया कि ऑफर ठीक लगा तो मैंने एक्सेप्ट कर लिया। पता चला कि आसपास की और लड़कियां भी डांस के लिए राजगीर जा रही हैं, ये भी एक कारण था कि हम लोगों ने यहां आने का सोचा। यहां आने के बाद हम लोगों से कहा गया कि अभी डांस के लिए आप लोगों को इंतजार करना होगा, तब तक कुछ काम है, उसे आप लोग कीजिए। 3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी गिरफ्तार आरोपियों में नवादा जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव का रहने वाला गौरव कुमार, नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर का रहने वाला मनोरंजन कुमार और नवादा जिले के हिसुआ थाना के सोनसा का रहने वाला सुमन कुमार शामिल है। पुलिस के मुताबिक, होटल संचालक समेत डांस के नाम पर महिलाओं और लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराने वाले गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की निशानदेही पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राजगीर थाना अध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका के बारे में जांच पड़ताल जारी पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की इस सेक्स रैकेट में क्या भूमिका थी, इसकी पड़ताल की जा रही है। साथ ही, अन्य आरोपियों की भी भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। गिरोह किस तरह संचालित होता था, इसके कितने ठिकाने हैं और इसमें कितने लोग शामिल हैं, इसकी गहन जांच पड़ताल की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *