US-Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में तनाव दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध ने भयानक रूप ले लिया है और खाड़ी देश भी इसकी चपेट में आने लगे है। इसी बीच खबर आ रही है कि ईरान के नए अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई इजरायल के हमले में घायल हो गए है। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि मुजतबा युद्ध के दौरान घायल हुए है। हालांकि ईरान की तरफ से अभी इस मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है।
28 फरवरी को खामेनेई की हमले में मौत
इजरायल के सरकारी टीवी ने मुजतबा के घायल होने की खबर प्रशारित करते हुए उन्हें जानबाज बताया है, जिसका मतलब है दुश्मन के हमले में घायल होना। लेकिन इजरायल मीडिया ने सिर्फ मुजतबा के घायल होने का दावा किया है, वह कब और किस घटना में घायल हुए इसकी कोई जानकारी इजरायली मीडिया द्वारा नहीं दी गई है। बतां दें कि मुजतबा के पिता और ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्ला अली खामेनेई 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमलों में मारे गए थे। उनके साथ-साथ मुजतबा की पत्नी और बेटी की भी मौत हो गई थी। इसके बाद मुजतबा के मारे जाने की भी खबरें सामने आई थी लेकिन ईरान ने इन्हें नकार दिया। अब ईरान ने मुजतबा के नया सुप्रीम लीडर चुने जाने की घोषणा की है। हालांकि जंग की शुरुआत के बाद से मुजतबा सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए है।



Iran’s New Supreme Leader Reportedly Wounded