US-Israel-Iran War: अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले में तेहरान में 15 की मौत, रिहायशी इमारतें मलबे में तब्दील

US-Israel-Iran War: अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले में तेहरान में 15 की मौत, रिहायशी इमारतें मलबे में तब्दील

US-Israel-Iran War: अमेरिका-इजरायल और ईरान में बीच जारी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है। इस संघर्ष की वजह से दुनिया भर में पेट्रोल-​डीजल और एलपीजी गैस को लेकर भारी संकट छाया हुआ है। अमेरिका और इजरायल रोजाना ईरान के शहरों को निशाना बना रहे है। दोनों देशों ने एक बार फिर ईरान की राजधानी तेहरान पर हमला बोला है। स्थानीय मीडियाई खबरों के अनुसार, इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई है। रिहायशी इमारतों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

मिसाइल हमले में तेहरान में 15 लोगों की मौत

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी तसनीम के अनुसार, तेहरान के बहरेस्तान जिले को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी-इजरायली हवाई हमले में 15 लोग मारे गए। इस हमले में कुछ लोग घायल भी हुए है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चार आवासीय इकाइयां पूरी तरह से नष्ट हो गईं और 40 से अधिक अन्य घरों और वाहनों को गंभीर नुकसान पहुंचा।

हिजबुल्लाह ने ली लेबनान में इजरायली सेना पर हुए हमलों की जिम्मेदारी

लेबनानी सशस्त्र समूह का कहना है कि उसके लड़ाकों ने इजरायली ठिकानों पर कई हमले किए हैं। हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने ऐनाता और मारौन अल-रस शहरों में कई स्थानों पर इजरायली सेना पर रॉकेटों से हमला किया। इसमें यह भी कहा गया है कि उसकी सेनाओं ने दक्षिणी लेबनान के रशाफ शहर में एक मर्कवा टैंक को मिसाइल से निशाना बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *