US-Iran War: फिर से शुरू होगा युद्ध! ईरान पर हमला करेंगे इजरायल-अमेरिका, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

US-Iran War: फिर से शुरू होगा युद्ध! ईरान पर हमला करेंगे इजरायल-अमेरिका, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

US-Iran War: पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान की बातचीत फेल होने के बाद दोनों देशों में एक बार फिर से युद्ध होने की आशंका जताई जा रही है। दोनों देशों के नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई है। इसी बीच एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इजरायल और अमेरिका ईरान के खिलाफ फिर से युद्ध शुरू कर सकते हैं, और इसके लिए तैयारी भी हो गई है। 

इजरायल डिफेंस फोर्स ने ईरान के साथ संभावित नए संघर्ष की तैयारी तेज कर दी है। यह जानकारी इजरायल के प्रमुख हिब्रू टीवी चैनलों की रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आई है, जिसे रक्षा अधिकारियों की समन्वित लीक माना जा रहा है।

सेना को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

रिपोर्ट के मुताबिक, इयाल जमीर ने सेना को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी समय लड़ाई फिर से शुरू करने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। चैनल 12 और चैनल 13 की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि न सिर्फ संघर्ष दोबारा शुरू हो सकता है, बल्कि ईरान की ओर से संभावित सरप्राइज अटैक की आशंका को लेकर भी सेना को सतर्क किया गया है।

इसी बीच, एक पब्लिक ब्रॉडकास्टर ने एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी के हवाले से कहा कि इज़रायल का मानना है कि युद्ध समय से पहले रोक दिया गया और ईरान के परमाणु कार्यक्रम और बैलिस्टिक मिसाइलों पर पर्याप्त दबाव नहीं बन पाया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि इज़रायल अब ट्रम्प के फैसले का इंतज़ार कर रहा है, जिसके बाद ईरान पर दोबारा सैन्य कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

नौसेनिक नाकेबंदी करने का किया ऐलान

वहीं अमेरिका ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए ईरान के खिलाफ नौसैनिक नाकेबंदी लागू करने का ऐलान किया है। अमेरिकी सेना के अनुसार, यह नाकेबंदी सोमवार से लागू होगी, जिसका उद्देश्य ईरान पर दबाव बढ़ाना है। साथ ही, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की आवाजाही को लेकर भी सख्त निगरानी रखी जाएगी।

इसी बीच वॉल स्ट्रीट जर्नल की भी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने सलाहकारों से बात की है और फॉक्स न्यूज को इंटरव्यू दिया है। बताया जा रहा है कि ईरान के साथ बातचीत फेल होने के बाद कई विकल्प तलाश रहे हैं और सेना को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *