US biggest attack on Iran: ‘आज ईरान पर सबसे बड़ा हमला होगा’, अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेग्सेथ ने कर दिया ऐलान

US biggest attack on Iran: ‘आज ईरान पर सबसे बड़ा हमला होगा’, अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेग्सेथ ने कर दिया ऐलान

US War Secretary Pete Hegseth: अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेग्सेथ ने ईरान को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देशों के अनुसार मंगलवार (अमेरिकी समयानुसार शाम 8 बजे) को डेडलाइन खत्म होने के बाद ईरान पर बहुत बड़ा हमला होगा। पीट ने कहा कि अगर ईरान, हमारी शर्तों पर राजी नहीं होता है तो ये हमले बेहद तेज और घातक होंगे।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान पीट हेग्सेथ ने कहा कि ईरान को समझदारी से काम लेना चाहिए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सीरियस बातों पर मजाक नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के निर्देशानुसार, आज इस ऑपरेशन के पहले दिन के बाद से सबसे ज्यादा हमले होंगे। कल, आज से भी ज्यादा और तेज हमले होंगे। और फिर ईरान के पास एक विकल्प है।

नाटो देशों की आलोचना की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस युद्ध में अमेरिका का साथ नहीं देने पर नाटो के सहयोगी देशों की आलोचना की। व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि जापान ने हमारी मदद नहीं की, ऑस्ट्रेलिया ने हमारी मदद नहीं की, दक्षिण कोरिया ने हमारी मदद नहीं की, और फिर NATO की बात करें – NATO ने भी हमारी मदद नहीं की।

ट्रंप ने आगे कहा कि जापान में हमारे 50 हजार सैनिक तैनात है। जो हर समय उनकी हिफाजत के लिए तैयार रहते हैं और उत्तर कोरिया के खतरे से निपटने के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया में 45 हजार सैनिक हर वक्त रहते हैं ताकि उन्हें भी तानाशाह किम जोंग उन से बचाया जा सके।

खाड़ी देशों की तारीफ की

हालांकि, इस दौरान उन्होंने खाड़ी देशों की तारीफ भी की। ट्रंप ने कहा कि सऊदी अरब बहुत अच्छा रहा है, कतर बहुत अच्छा रहा है, UAE बहुत अच्छा रहा है, बहरीन, कुवैत सभी ने हमारी मदद की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ऐलान किया है कि ईरान को एक ही रात में खत्म किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सशस्त्र बलों ने हाल के हफ्तों में ईरान के ऊपर एक व्यापक हवाई अभियान चलाया है, जिसमें पिछले 37 दिनों में 10,000 से ज़्यादा लड़ाकू उड़ानें भरी गई हैं और 13,000 से ज्यादा लक्ष्यों पर हमले किए गए हैं। बता दें कि ट्रंप ने आज रात 8 बजे तक होर्मुज खोलने का ईरान को अल्टीमेटम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *