Urination At Night: रात में आपको भी आता है बार-बार पेशाब, कहीं आपको ये समस्या तो नहीं! डॉक्टर से जानें बचाव के कारण

Urination At Night: रात में आपको भी आता है बार-बार पेशाब, कहीं आपको ये समस्या तो नहीं! डॉक्टर से जानें बचाव के कारण

Urination At Night: सर्दियां शुरू हो गयी हैं और हम कंबल से बाहर निकलने में आलस महसूस करते हैं। अब ऐसे में सोचिए कि रात की इतनी ठंड में आपको पेशाब के लिए बार-बार वॉशरूम जाना पड़े तो क्या हालत होगी। अब इतना सुनते ही सबको अपनी स्थिति याद आ गयी होगी। हम में से काफी ऐसे लोग हैं जिन्हें न जाने कितनी ही बार रात को इस कारण की वजह से उठना पड़ता है। कुछ लोगों में तो यह स्थिति इतनी खराब होती है कि उनको रात की पूरी नींद कभी नसीब ही नहीं हो पाती है। विज्ञान की भाषा में इसे नोक्टूरिया कहा जाता है। आइए डॉ. मनोज जांगिड़ से जानते हैं कि ऐसा किस कारण से होता है और इससे बचने में कौन से 4 उपाय कारगर साबित हो सकते हैं।

क्या है नोक्टूरिया?(Pathological Nocturia)

डॉक्टर बताते हैं कि जब आप रात में एक बार से ज्यादा पेशाब करने के लिए उठते हैं, तो विज्ञान इसे पैथोलॉजिकल नोक्टूरिया कहता है। वास्तव में नोक्टूरिया एक मेडिकल भाषा का शब्द है जिसका प्रयोग रात में पेशाब के लिए उठने के लिए होता है। डॉ. मनोज बताते हैं कि जब हम सोते हैं तो हमारा शरीर आराम की अवस्था में होता है और इस दौरान सभी शारीरिक क्रियाएं भी धीरे-धीरे ही होती हैं। यहां तक कि एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में पूरी रात में सिर्फ इतना ही यूरिन बन पाता है कि उसे रात में सिर्फ एक बार उठना पड़े। अब यदि कोई एक बार से ज्यादा बार उठता है, तो उसके शरीर का रेस्ट साइकिल पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। ज्यादातर लोगों का मानना होता है कि यह वृद्धावस्था में ज्यादा होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह कोई बीमारी नहीं है बल्कि यह तो एक डिसऑर्डर है और इससे कोई भी प्रभावित हो सकता है।

पैथोलॉजिकल नोक्टूरिया के कारण(Urination At Night Cause)

पैथोलॉजिकल नोक्टूरिया वास्तव में वह स्थिति होती है जब रात में व्यक्ति को बार-बार पेशाब जाने के लिए उठना पड़ता है। यह कोई बीमारी नहीं है लेकिन कभी-कभी यह किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है। आइए जानते हैं कि वे कौन-कौन से कारण हैं जिनकी वजह से हमें रात में बार-बार पेशाब जाने के लिए उठना पड़ता है:

  • रात को सोने से पहले बहुत ज्यादा पानी पी लेना या फिर बिना मूत्र त्याग किए बिना सो जाना।
  • डायबिटीज के शुरुआती लक्षणों में रात को बार-बार पेशाब के लिए जाना पड़ता है।
  • पुरुषों में प्रोस्टेट ग्रंथि का आकार बढ़ जाना भी इसका एक कारण होता है।
  • स्लीप एप्निया यानी जिन लोगों की नींद में बाधा होती है या जिनको नींद सही से नहीं आ पाती, उन लोगों में 50% तक इसकी संभावना ज्यादा होती है।
  • जिन लोगों में मूत्राशय का संक्रमण (Infection) होता है, उनमें भी यह स्थिति ज्यादा होती है।

पैथोलॉजिकल नोक्टूरिया से बचने के उपाय(Pathological Nocturia Treatment)

  • रात को सोने से पहले अल्कोहल और कैफीन के सेवन से परहेज करें।
  • जितना हो सके मूत्रवर्धक दवाओं का प्रयोग कम करें या डॉक्टर की सलाह के बिना न करें।
  • नियमित रूप से व्यायाम का नियम बनाएं।
  • सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले तरल पदार्थों का सेवन कम कर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *