पटना में मिला यूपी का लापता राधे श्याम:एसके पुरी इलाके से मिली लोकेशन, नाबालिग बरामद; पुलिस कर रही पूछताछ

पटना में मिला यूपी का लापता राधे श्याम:एसके पुरी इलाके से मिली लोकेशन, नाबालिग बरामद; पुलिस कर रही पूछताछ

पटना के एसके पूरी इलाके से एक नाबालिग को बरामद किया गया है, जो उतर प्रदेश उरई जालौन का रहने वाला है। युवक का नाम राधे श्याम (15) है। यूपी कंट्रोल रूम से पटना पुलिस को मैसेज आया कि एक नाबालिग को पटना के चैनपुर इलाके में जबरन रखा गया है, जो यूपी के उरई से गुमशुदा है। इसके बाद वरीय अधिकारी सकते में आ गए। संबन्धित एसके पूरी और पास के थानों को यूपी पुलिस के द्वारा बताई गई लोकेशन पर भेजा गया। जहां से युवक को बरामद कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल युवक से पूछताछ कर रही है। नाबालिग दोस्तों के साथ आया था पटना युवक ने पुलिस को बताया कि उरई के एक निजी स्कूल में पढाई करता है। 9वीं का छात्र है। पिता करोबारी हैं। सब्जी का करोबार करते हैं। इसी दौरान पटना चैनपुर के रहने वाले दो युवकों के संपर्क में आया। फिर उन्हीं के साथ पटना उनके घर पर चला आया। युवक का आरोप है कि पटना आने के बाद दोनों इसे यहीं रोक लिए। जाने नहीं दे रहे थे। इसके बाद युवक के परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर के मदद की गुहार लगाई। पहले अपहरण की दी जानकारी पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि, ‘उसका अपहरण हुआ है। कट्टा भिड़ाकर पटना लाया गया है, लेकिन जब थाने पर लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना बयान बदल दिया।’ उसने बताया कि, ‘शनिवार के दिन अपने दो जानने वाले दोस्तों के साथ पटना आया था। मोबाईल वगैरह बंद करा कर जबरन रोक रखा था।’ फिलहाल, पटना पुलिस ने युवक के परिजनों को खबर कर दी है। साथ ही साथ जिन लड़को के बारे में उसने बताया है, उनकी पहचान कराई जा रही है। पटना के एसके पूरी इलाके से एक नाबालिग को बरामद किया गया है, जो उतर प्रदेश उरई जालौन का रहने वाला है। युवक का नाम राधे श्याम (15) है। यूपी कंट्रोल रूम से पटना पुलिस को मैसेज आया कि एक नाबालिग को पटना के चैनपुर इलाके में जबरन रखा गया है, जो यूपी के उरई से गुमशुदा है। इसके बाद वरीय अधिकारी सकते में आ गए। संबन्धित एसके पूरी और पास के थानों को यूपी पुलिस के द्वारा बताई गई लोकेशन पर भेजा गया। जहां से युवक को बरामद कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल युवक से पूछताछ कर रही है। नाबालिग दोस्तों के साथ आया था पटना युवक ने पुलिस को बताया कि उरई के एक निजी स्कूल में पढाई करता है। 9वीं का छात्र है। पिता करोबारी हैं। सब्जी का करोबार करते हैं। इसी दौरान पटना चैनपुर के रहने वाले दो युवकों के संपर्क में आया। फिर उन्हीं के साथ पटना उनके घर पर चला आया। युवक का आरोप है कि पटना आने के बाद दोनों इसे यहीं रोक लिए। जाने नहीं दे रहे थे। इसके बाद युवक के परिजनों ने डायल 112 पर कॉल कर के मदद की गुहार लगाई। पहले अपहरण की दी जानकारी पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि, ‘उसका अपहरण हुआ है। कट्टा भिड़ाकर पटना लाया गया है, लेकिन जब थाने पर लाकर पूछताछ की गई तो उसने अपना बयान बदल दिया।’ उसने बताया कि, ‘शनिवार के दिन अपने दो जानने वाले दोस्तों के साथ पटना आया था। मोबाईल वगैरह बंद करा कर जबरन रोक रखा था।’ फिलहाल, पटना पुलिस ने युवक के परिजनों को खबर कर दी है। साथ ही साथ जिन लड़को के बारे में उसने बताया है, उनकी पहचान कराई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *