जालंधर की बूटा मंडी में ठंडी बिरयानी परोसने पर हंगामा:दुकानदार ने ग्राहक के सिर पर मारा पतीला, दोनों पक्षों में हाथापाई और मारपीट

जालंधर की बूटा मंडी में ठंडी बिरयानी परोसने पर हंगामा:दुकानदार ने ग्राहक के सिर पर मारा पतीला, दोनों पक्षों में हाथापाई और मारपीट

जालंधर के बुट्टा मंडी इलाके में बिरयानी की एक दुकान पर सोमवार रात 11.00 बजे मामूली सी बात को लेकर हंगामा हो गया। ठंडी बिरयानी परोसने और उसे गर्म करने में देरी को लेकर शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, दुकानदार और ग्राहकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पर पतीले से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में काफी भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। विवाद की शुरुआत तब हुई जब ग्राहकों को परोसी गई बिरयानी ठंडी निकली। ग्राहकों का आरोप है कि जब उन्होंने बिरयानी गर्म करने को कहा, तो दुकानदार करीब आधा घंटा तक फोन पर लगा रहा और उनकी बात को अनसुना कर दिया। वहीं, दुकानदार का कहना है कि उसने केवल 5 मिनट इंतजार करने को कहा था ताकि वह खाना गर्म कर सके। इसी दौरान बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। बिरयानी वाला भारी पतीला उठाकर किया हमला
बातचीत जब बहस में बदली, तो स्थिति हिंसक हो गई। मौके पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बिरयानी वाला भारी पतीला उठाकर हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति को चोटें आई हैं और मौके पर खून के निशान भी देखे गए। हंगामे की सूचना मिलते ही भारी संख्या में स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बयानों के आधार कार्रवाई की बात कह रही है। दोनों पक्षों के बीच सुलह नहीं हो पाई फिलहाल, इस विवाद के बाद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सुलह नहीं हो पाई। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि आखिर पतीला किसने चलाया और इस झगड़े की मुख्य वजह क्या थी। शहर के बीचों-बीच एक मामूली खाने की प्लेट को लेकर हुआ यह बवाल कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *