बोकारो हिट एंड रन केस पर हंगामा:हादसे के पांचवें दिन घायल मजदूर ने तोड़ा दम, आक्रोशित परिजनों ने थाना घेरा

बोकारो हिट एंड रन केस पर हंगामा:हादसे के पांचवें दिन घायल मजदूर ने तोड़ा दम, आक्रोशित परिजनों ने थाना घेरा

बोकारो के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में हुए हिट एंड रन मामले में घायल ठेका मजदूर बलराम सिंह (53) की इलाज के दौरान मौत हो गई। बलराम सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने शनिवार 5 जनवरी की सुबह सेक्टर-6 थाना का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद से पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी में लापरवाही बरती, जिससे आरोपी अब तक खुलेआम घूम रहा है। परिजनों ने दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। नए साल की शाम हुआ था हादसा, रिम्स में मौत जानकारी के अनुसार 1 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे सेक्टर-6 स्थित शिव मंदिर के सामने बलराम सिंह सड़क पार कर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची सेक्टर-6 थाना पुलिस ने पीसीआर वाहन से उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद 2 जनवरी को परिजनों ने थाना में हिट एंड रन का मामला दर्ज कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बलराम सिंह को रांची के रिम्स रेफर कर दिया, जहां 4 जनवरी की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक ठेका मजदूर थे और परिवार की आजीविका उन्हीं पर निर्भर थी। पुलिस पर लापरवाही का आरोप मृतक के भतीजे पवन कुमार ने बताया कि परिजन लगातार थाना का चक्कर लगाते रहे और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी की मांग करते रहे, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह जानकारी मिली थी कि एक काले रंग की स्कूटी ने टक्कर मारी थी। यह जानकारी पुलिस को देने के बावजूद कार्रवाई में देरी से परिजन भड़क उठे। वहीं मृतक की बहन गायत्री कुमारी ने बताया कि नए साल के दिन उन्होंने भाई को फोन किया था, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। बाद में किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाकर हादसे की सूचना दी। इस संबंध में सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने वाहन और चालक की पहचान कर ली है। जल्द गिरफ्तारी कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा। बोकारो के सेक्टर-6 थाना क्षेत्र में हुए हिट एंड रन मामले में घायल ठेका मजदूर बलराम सिंह (53) की इलाज के दौरान मौत हो गई। बलराम सिंह की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने शनिवार 5 जनवरी की सुबह सेक्टर-6 थाना का घेराव कर पुलिस के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई। परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद से पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी में लापरवाही बरती, जिससे आरोपी अब तक खुलेआम घूम रहा है। परिजनों ने दोषी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। नए साल की शाम हुआ था हादसा, रिम्स में मौत जानकारी के अनुसार 1 जनवरी की शाम करीब 7:30 बजे सेक्टर-6 स्थित शिव मंदिर के सामने बलराम सिंह सड़क पार कर रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची सेक्टर-6 थाना पुलिस ने पीसीआर वाहन से उन्हें बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद 2 जनवरी को परिजनों ने थाना में हिट एंड रन का मामला दर्ज कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बलराम सिंह को रांची के रिम्स रेफर कर दिया, जहां 4 जनवरी की रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक ठेका मजदूर थे और परिवार की आजीविका उन्हीं पर निर्भर थी। पुलिस पर लापरवाही का आरोप मृतक के भतीजे पवन कुमार ने बताया कि परिजन लगातार थाना का चक्कर लगाते रहे और आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी की मांग करते रहे, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ में यह जानकारी मिली थी कि एक काले रंग की स्कूटी ने टक्कर मारी थी। यह जानकारी पुलिस को देने के बावजूद कार्रवाई में देरी से परिजन भड़क उठे। वहीं मृतक की बहन गायत्री कुमारी ने बताया कि नए साल के दिन उन्होंने भाई को फोन किया था, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। बाद में किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाकर हादसे की सूचना दी। इस संबंध में सेक्टर-6 थाना प्रभारी संगीता कुमारी ने बताया कि अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने वाहन और चालक की पहचान कर ली है। जल्द गिरफ्तारी कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *