गेराबाड़ी में बैरिकेडिंग पर हंगामा, काम रुकवाया

गेराबाड़ी में बैरिकेडिंग पर हंगामा, काम रुकवाया

भास्कर न्यूज | कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के गेराबाड़ी मुख्य बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद की जा रही बैरिकेडिंग से ग्रामीणों के घरों का रास्ता बंद होने लगा। आक्रोशित ग्रामीणों की शिकायत पर कोढ़ा विधायक कविता पासवान के प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया और जिला प्रशासन से बात की। ​ दरअसल, नगर पंचायत द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे लोहे की बैरिकेडिंग कराई जा रही थी। ग्रामीणों का आरोप था कि इस बैरिकेडिंग से उनके घरों का मुख्य द्वार पूरी तरह ब्लॉक हो रहा है, जिससे आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय विधायक को मामले की जानकारी दी। ​सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि गौरव पासवान के नेतृत्व में बीजेपी के बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह, वरिष्ठ नेता मनोज ठाकुर, रमन झा और डोमन चौधरी समेत भारी संख्या में लोग पहुंचे। ​प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नगर पंचायत के नए कार्यपालक पदाधिकारी शहवाज राजा के खिलाफ भी मोर्चा खोला। लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारी का व्यवहार आम जनता के प्रति नकारात्मक है। जब भी ग्रामीण अपनी समस्या लेकर जाते हैं, तो उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। विधायक प्रतिनिधि ने इस मुद्दे पर आश्वासन दिया कि अधिकारी के इस व्यवहार की शिकायत जिला पदाधिकारी से की जाएगी। लोग बोले- विधायक उम्मीद पर खरी उतर रहीं ​विधायक के त्वरित एक्शन के बाद ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस भरोसे के साथ उन्होंने कविता पासवान को दूसरी बार अपना जनादेश दिया है, विधायक उसी उम्मीद पर खरी उतर रही हैं। फिलहाल मौके पर शांति है और प्रशासन अब जनहित को ध्यान में रखकर आगे की योजना पर विचार कर रहा है। भास्कर न्यूज | कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के गेराबाड़ी मुख्य बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद की जा रही बैरिकेडिंग से ग्रामीणों के घरों का रास्ता बंद होने लगा। आक्रोशित ग्रामीणों की शिकायत पर कोढ़ा विधायक कविता पासवान के प्रतिनिधि ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवाया और जिला प्रशासन से बात की। ​ दरअसल, नगर पंचायत द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे लोहे की बैरिकेडिंग कराई जा रही थी। ग्रामीणों का आरोप था कि इस बैरिकेडिंग से उनके घरों का मुख्य द्वार पूरी तरह ब्लॉक हो रहा है, जिससे आवागमन का संकट खड़ा हो गया है। स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने तुरंत स्थानीय विधायक को मामले की जानकारी दी। ​सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि गौरव पासवान के नेतृत्व में बीजेपी के बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज सिंह, वरिष्ठ नेता मनोज ठाकुर, रमन झा और डोमन चौधरी समेत भारी संख्या में लोग पहुंचे। ​प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने नगर पंचायत के नए कार्यपालक पदाधिकारी शहवाज राजा के खिलाफ भी मोर्चा खोला। लोगों ने आरोप लगाया कि अधिकारी का व्यवहार आम जनता के प्रति नकारात्मक है। जब भी ग्रामीण अपनी समस्या लेकर जाते हैं, तो उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। विधायक प्रतिनिधि ने इस मुद्दे पर आश्वासन दिया कि अधिकारी के इस व्यवहार की शिकायत जिला पदाधिकारी से की जाएगी। लोग बोले- विधायक उम्मीद पर खरी उतर रहीं ​विधायक के त्वरित एक्शन के बाद ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस भरोसे के साथ उन्होंने कविता पासवान को दूसरी बार अपना जनादेश दिया है, विधायक उसी उम्मीद पर खरी उतर रही हैं। फिलहाल मौके पर शांति है और प्रशासन अब जनहित को ध्यान में रखकर आगे की योजना पर विचार कर रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *