बीपीएम पद से हटाने पर BJP ऑफिस के बाहर हंगामा:अभ्यर्थियों ने की नारेबाजी, बहाली की मांग की; कहा- सालों से जॉब में थे, अचानक हटा दिया

बीपीएम पद से हटाने पर BJP ऑफिस के बाहर हंगामा:अभ्यर्थियों ने की नारेबाजी, बहाली की मांग की; कहा- सालों से जॉब में थे, अचानक हटा दिया

बीपीएम की नौकरी से हटाए गए अभ्यर्थियों ने मंगलवार को पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अपनी बहाली की मांग को लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि उन्हें बिना स्पष्ट कारण बताए नौकरी से हटा दिया गया है। कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि वर्षों तक सेवा देने के बाद अचानक अनुबंध समाप्त कर देना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि उनके भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है। अभ्यर्थियों का कहना था कि वे पूरी निष्ठा से काम कर रहे थे और उनकी सेवा में किसी तरह की गंभीर कमी नहीं बताई गई। न्याय की मांग, सरकार पर लगाए आरोप प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीपीएम पद पर कार्यरत रहते हुए उन्होंने ग्रामीण विकास से जुड़ी कई योजनाओं को सफलतापूर्वक जमीन पर उतारा। इसके बावजूद बिना किसी पूर्व सूचना के सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया गया। अभ्यर्थियों ने मांग की कि सरकार इस फैसले की समीक्षा करे और उन्हें पुनः बहाल किया जाए। कुछ अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। आज बीजेपी कार्यालय के बाहर नितिन नवीन सर से मिलने आये है. वो हमारी बात को सुने। प्रशासन की सक्रियता, प्रदर्शन शांत प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से बातचीत की और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगों को संबंधित विभाग और सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन समाप्त किया और शांतिपूर्वक वहां से हट गए। बीपीएम की नौकरी से हटाए गए अभ्यर्थियों ने मंगलवार को पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अपनी बहाली की मांग को लेकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना था कि उन्हें बिना स्पष्ट कारण बताए नौकरी से हटा दिया गया है। कई अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि वर्षों तक सेवा देने के बाद अचानक अनुबंध समाप्त कर देना न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि उनके भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है। अभ्यर्थियों का कहना था कि वे पूरी निष्ठा से काम कर रहे थे और उनकी सेवा में किसी तरह की गंभीर कमी नहीं बताई गई। न्याय की मांग, सरकार पर लगाए आरोप प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बीपीएम पद पर कार्यरत रहते हुए उन्होंने ग्रामीण विकास से जुड़ी कई योजनाओं को सफलतापूर्वक जमीन पर उतारा। इसके बावजूद बिना किसी पूर्व सूचना के सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया गया। अभ्यर्थियों ने मांग की कि सरकार इस फैसले की समीक्षा करे और उन्हें पुनः बहाल किया जाए। कुछ अभ्यर्थियों ने यह भी कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। आज बीजेपी कार्यालय के बाहर नितिन नवीन सर से मिलने आये है. वो हमारी बात को सुने। प्रशासन की सक्रियता, प्रदर्शन शांत प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से बातचीत की और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि उनकी मांगों को संबंधित विभाग और सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन समाप्त किया और शांतिपूर्वक वहां से हट गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *