देवास के कमलापुर में हंगामा, 4 आरोपी गिरफ्तार:सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर बिगाड़ रहे थे शांति, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

देवास के कमलापुर में हंगामा, 4 आरोपी गिरफ्तार:सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर बिगाड़ रहे थे शांति, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

देवास के कमलापुर क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन और एसडीओपी (बागली) संजय सिंह बैस के मार्गदर्शन में थाना कमलापुर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस को 24 मार्च की रात सूचना मिली थी कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर विवाद कर शांति व्यवस्था बिगाड़ रहे हैं। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और हंगामा कर रहे चार लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों को एसडीएम न्यायालय बागली में पेश किया जा रहा है, जहां से उन्हें जेल भेजने की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ये आरोपी गिरफ्तार

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *