जूही में आरोपी की मौत से हंगामा, चौकी का घेराव:परिजनों का आरोप- दो दिन तक थाने में पीटा, ट्रांसपोर्ट से चोरी के मामले में गया था जेल

जूही में आरोपी की मौत से हंगामा, चौकी का घेराव:परिजनों का आरोप- दो दिन तक थाने में पीटा, ट्रांसपोर्ट से चोरी के मामले में गया था जेल

जूही में ट्रांसपोर्ट के बाहर रखा 2 लाख रुपये का माल चोरी करने के मामले में दो दिन पहले जेल गए आरोपी रंजीत की मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों ने दो दिन तक थाने में रख कर पिटाई करने के कारण मौत होने का आरोप लगाते हुए मिलेट्री कैंप चौकी का घेराव कर दिया है। परिजन चौकी के बाहर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए धरने पर बैठे है। हंगामे की सूचना पर आलाधिकारी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया है। यह था पूरा मामला… किदवई नगर निवासी श्याम शुक्ला का मिलिट्री कैंप चौकी क्षेत्र के रत्तूपुरवा में वरूणा ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन के नाम से ट्रांसपोर्ट हैं। श्याम के मुताबिक एक मार्च को अलीगढ़ से छाबड़ा ट्रांसपोर्ट ने उन्हें जौनपुर के लिए सात नग हार्डवेयर का सामान बुक किया था, जोकि ट्रांसपोर्ट के बाहर रखा था। एक मार्च की देर रात चौकीदारों के नींद में होने का फायदा उठाकर ई-रिक्शा से आए चालक समेत तीन चोरों ने ट्रांसपोर्ट के बाहर रखे 2 लाख रुपये के हार्डवेयर के नगों को पार कर दिया था। इधर, जौनपुर माल नहीं पहुंचने पर दुकानदार ने उनसे संपर्क किया तो उन्हें सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद बीते शुक्रवार को पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, व्यापारी नेता ज्ञानेश मिश्रा के साथ ट्रांसपोर्ट श्याम गर्ग, लवी गांधी समेत अन्य के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस खुलासे के लिए लगी थी। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने 10 मार्च को जूही ढाल के पास से जूही टायर मंडी निवासी रंजीत और गोस्वामी नगर निवासी धर्मेंद्र गोस्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जिसके बाद गुरुवार को रंजीत की जेल में मौत हो गई। बहन रिंकी ने बताया कि पुलिस ने जानकारी दी कि उसके भाई को हार्ट अटैक आया है, जिस कारण उसकी मौत हो गई। रिंकी ने बताया कि भाई रंजीत किसी भी प्रकार की बीमारी से परेशान नही था। आरोप लगाया कि पुलिस उसके घर आई और भाई को घर से उठा कर ले गई, इसके बाद दो दिन तक थाने में बिठा कर उसकी बेरहमी से पिटाई की इसके बाद उसे जेल भेज दिया। पुलिस की सूचना पर परिजनों ने जूही मिलेट्री कैंप चौकी में धरना दे दिया। वहीं मामले में डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी स्मैक का लती था, जिस कारण उसकी मौत हुई है। आरोपी का मेडिकल कराकर जेल भेजा गया था, मेडिकल रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की चोट की पुष्टि नहीं है।मृतक के परिजन मिलेट्री कैंप चौकी में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े हुए है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *