सीवान में मैट्रिक छात्रों का हंगामा:मकान-दुकान में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े

सीवान में मैट्रिक छात्रों का हंगामा:मकान-दुकान में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी, सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े

सीवान के बसन्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ौली बाजार में रविवार की शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मैट्रिक परीक्षा दे रहे छात्रों ने एक मकान और दुकान में जमकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान गुस्साए छात्रों ने भवन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसन्तपुर के समरदह उच्च विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय में इन दिनों मैट्रिक की परीक्षा चल रही है। परीक्षा देने आए कुछ छात्र स्कूल के समीप पड़ौली बाजार स्थित शंकर साह के मकान में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीती रात छात्र अपने कमरे में तेज आवाज में गाना बजाकर डांस कर रहे थे। शोर-शराबे से नाराज होकर मकान मालिक शंकर साह ने आपत्ति जताई और कथित तौर पर एक-दो छात्रों की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि रात की इस घटना के बाद छात्र रविवार को शाम एकजुट हुए तथा एकजुट होकर शाम के समय मकान मालिक के घर और दुकान पर पहुंच गए और जमकर तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की । इस दौरान दरवाजे, खिड़कियां और दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया गया। इतना ही नहीं, साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बसन्तपुर थाना पुलिस एवं डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। समय रहते पुलिस के पहुंचने से मामला और अधिक बिगड़ने से बच गया। इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया गया। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है। परीक्षा के दौरान छात्रों और मकान मालिक के बीच उत्पन्न विवाद ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है। सीवान के बसन्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ौली बाजार में रविवार की शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मैट्रिक परीक्षा दे रहे छात्रों ने एक मकान और दुकान में जमकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान गुस्साए छात्रों ने भवन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसन्तपुर के समरदह उच्च विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय में इन दिनों मैट्रिक की परीक्षा चल रही है। परीक्षा देने आए कुछ छात्र स्कूल के समीप पड़ौली बाजार स्थित शंकर साह के मकान में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बीती रात छात्र अपने कमरे में तेज आवाज में गाना बजाकर डांस कर रहे थे। शोर-शराबे से नाराज होकर मकान मालिक शंकर साह ने आपत्ति जताई और कथित तौर पर एक-दो छात्रों की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि रात की इस घटना के बाद छात्र रविवार को शाम एकजुट हुए तथा एकजुट होकर शाम के समय मकान मालिक के घर और दुकान पर पहुंच गए और जमकर तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की । इस दौरान दरवाजे, खिड़कियां और दुकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया गया। इतना ही नहीं, साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही बसन्तपुर थाना पुलिस एवं डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। समय रहते पुलिस के पहुंचने से मामला और अधिक बिगड़ने से बच गया। इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया गया। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा का माहौल है। परीक्षा के दौरान छात्रों और मकान मालिक के बीच उत्पन्न विवाद ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *