जमुई के झाझा थाना में किन्नरों का हंगामा:छेड़खानी और जान से मारने की धमकी पर आक्रोश, डायल 112 पर मदद नहीं मिलने का आरोप

जमुई के झाझा थाना में किन्नरों का हंगामा:छेड़खानी और जान से मारने की धमकी पर आक्रोश, डायल 112 पर मदद नहीं मिलने का आरोप

जमुई के झाझा थाना परिसर में गुरुवार को जन संवाद कार्यक्रम के दौरान किन्नरों की एक टोली ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। इस अप्रत्याशित विरोध प्रदर्शन से थाना परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारी और जवान असमंजस में पड़ गए। हंगामे के कारण कुछ समय के लिए जन संवाद कार्यक्रम भी बाधित हो गया। पीड़ित किन्नरों ने आरोप लगाया कि रजला बाजार में एक युवक ने उनके साथ छेड़खानी की और आपत्तिजनक तरीके से छूने का प्रयास किया। जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपी युवक ने कुल्हाड़ी दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की। किन्नरों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने कई बार डायल 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता मांगी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा किन्नरों ने बताया कि पहली घटना के बाद वे आरोपी युवक के घर पहुंचे और उसके परिजनों को पूरी बात बताई, जिस पर युवक के स्वजनों ने माफी मांग ली। इसके बाद किन्नर अपनी टोली के साथ सामान्य दिनों की तरह रजला बाजार में दुकानदारों से पैसे मांगने लगे। इसी दौरान आरोपी युवक दोबारा कुल्हाड़ी लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे आक्रोशित होकर सात सदस्यीय किन्नर टोली ने बाजार में हंगामा शुरू कर दिया। सहायता न मिलने पर दो किन्नर गुस्से में झाझा थाना पहुंच गए पुलिस से कोई सहायता न मिलने पर दो किन्नर गुस्से में झाझा थाना पहुंच गए। उन्होंने समाज में किन्नरों के जीने के अधिकार और सुरक्षा को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसी समय पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने थाना पहुंचे। उनके संज्ञान में मामला आने से पहले ही पुलिस अधिकारियों ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन किन्नर शांत नहीं हुए। अंततः थानाध्यक्ष संजय कुमार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद किन्नर शांत हुए और जन संवाद कार्यक्रम शुरू हो सका। इस घटना के दौरान थाना परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस अधीक्षक के गुजरने पर किन्नरों ने ‘राधे-राधे’ कहकर उनका अभिवादन किया, जिसका उन्होंने भी मुस्कुराकर जवाब दिया। जमुई के झाझा थाना परिसर में गुरुवार को जन संवाद कार्यक्रम के दौरान किन्नरों की एक टोली ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। इस अप्रत्याशित विरोध प्रदर्शन से थाना परिसर में मौजूद पुलिस अधिकारी और जवान असमंजस में पड़ गए। हंगामे के कारण कुछ समय के लिए जन संवाद कार्यक्रम भी बाधित हो गया। पीड़ित किन्नरों ने आरोप लगाया कि रजला बाजार में एक युवक ने उनके साथ छेड़खानी की और आपत्तिजनक तरीके से छूने का प्रयास किया। जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपी युवक ने कुल्हाड़ी दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मारपीट भी की। किन्नरों का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने कई बार डायल 112 पर कॉल कर पुलिस सहायता मांगी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा किन्नरों ने बताया कि पहली घटना के बाद वे आरोपी युवक के घर पहुंचे और उसके परिजनों को पूरी बात बताई, जिस पर युवक के स्वजनों ने माफी मांग ली। इसके बाद किन्नर अपनी टोली के साथ सामान्य दिनों की तरह रजला बाजार में दुकानदारों से पैसे मांगने लगे। इसी दौरान आरोपी युवक दोबारा कुल्हाड़ी लेकर आया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इससे आक्रोशित होकर सात सदस्यीय किन्नर टोली ने बाजार में हंगामा शुरू कर दिया। सहायता न मिलने पर दो किन्नर गुस्से में झाझा थाना पहुंच गए पुलिस से कोई सहायता न मिलने पर दो किन्नर गुस्से में झाझा थाना पहुंच गए। उन्होंने समाज में किन्नरों के जीने के अधिकार और सुरक्षा को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसी समय पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होने थाना पहुंचे। उनके संज्ञान में मामला आने से पहले ही पुलिस अधिकारियों ने स्थिति संभालने का प्रयास किया, लेकिन किन्नर शांत नहीं हुए। अंततः थानाध्यक्ष संजय कुमार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद किन्नर शांत हुए और जन संवाद कार्यक्रम शुरू हो सका। इस घटना के दौरान थाना परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस अधीक्षक के गुजरने पर किन्नरों ने ‘राधे-राधे’ कहकर उनका अभिवादन किया, जिसका उन्होंने भी मुस्कुराकर जवाब दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *