आरा रेलवे स्टेशन पर एर्नाकुलम एक्सप्रेस(22659) में पैसा नहीं देने पर किन्नरों ने सगे भाइयों के साथ जमकर मारपीट की है। धारदार हथियार से हमला कर दोनों को बुरी तरह जख्मी कर दिया।। मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों ने इसकी सूचना RPF को दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया। घायलों में भागलपुर जिले के गोराडीह क्षेत्र के डहरपुर गांव निवासी अब्दुल जबर(27) और जहांगीर(19) शामिल है। अब्दुल जबर ने बताया कि केरल में मकान बनाने का काम करते हैं। दोनों भाई गांव जा रहे थे। सोमवार को ट्रेन पकड़ा था। आरा स्टेशन पर गाड़ी के रूकते ही पांच की संख्या में किन्नर पहुंचे। यात्रियों से पैसे मांगना शुरू कर दिया। पैसे नहीं देने पर यात्रियों के साथ गाली-गलौज करने लगे।
घायल ने आगे कहा कि मैंने 100 रुपए दिया था, लेकिन मेरे भाई से भी मांग रहे थे। जब हम लोगों ने कहा कि मेरा भाई है इसी से काम चला लो। इस बात पर वो लोग भड़क गए। पीन और धारदार हथियार से चेहरे पर मारना शुरू कर दिया। उसके बाद अन्य यात्रियों के बीच बचाव के बाद मामले को शांत कराया गया। एक किन्नर को चलती ट्रेन में यात्रियों ने पकड़ लिया। पटना में उसे रेल पुलिस के हवाले कर दिया।
5 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा वहीं, इस संबंध में RPF इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि मामला सामने आने के बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच किन्नर नयना, निशा, चुमकी, जिन और राखी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभिरक्षा में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। आरा रेलवे स्टेशन पर एर्नाकुलम एक्सप्रेस(22659) में पैसा नहीं देने पर किन्नरों ने सगे भाइयों के साथ जमकर मारपीट की है। धारदार हथियार से हमला कर दोनों को बुरी तरह जख्मी कर दिया।। मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों ने इसकी सूचना RPF को दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया। घायलों में भागलपुर जिले के गोराडीह क्षेत्र के डहरपुर गांव निवासी अब्दुल जबर(27) और जहांगीर(19) शामिल है। अब्दुल जबर ने बताया कि केरल में मकान बनाने का काम करते हैं। दोनों भाई गांव जा रहे थे। सोमवार को ट्रेन पकड़ा था। आरा स्टेशन पर गाड़ी के रूकते ही पांच की संख्या में किन्नर पहुंचे। यात्रियों से पैसे मांगना शुरू कर दिया। पैसे नहीं देने पर यात्रियों के साथ गाली-गलौज करने लगे।
घायल ने आगे कहा कि मैंने 100 रुपए दिया था, लेकिन मेरे भाई से भी मांग रहे थे। जब हम लोगों ने कहा कि मेरा भाई है इसी से काम चला लो। इस बात पर वो लोग भड़क गए। पीन और धारदार हथियार से चेहरे पर मारना शुरू कर दिया। उसके बाद अन्य यात्रियों के बीच बचाव के बाद मामले को शांत कराया गया। एक किन्नर को चलती ट्रेन में यात्रियों ने पकड़ लिया। पटना में उसे रेल पुलिस के हवाले कर दिया।
5 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा वहीं, इस संबंध में RPF इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि मामला सामने आने के बाद टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच किन्नर नयना, निशा, चुमकी, जिन और राखी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभिरक्षा में दोनों घायलों का इलाज चल रहा है।


