इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का स्टेटस अपलोड:भदोही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर युवक की जान बचाई

इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का स्टेटस अपलोड:भदोही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर युवक की जान बचाई

भदोही पुलिस ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या का वीडियो/स्टेटस अपलोड करने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक की जान बचाई। यह सूचना मेटा (इंस्टाग्राम) कंपनी की ओर से प्राप्त हुई थी। थाना कोईरौना क्षेत्र के अंतर्गत यह घटना सामने आई। पुलिस अधीक्षक भदोही अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक भदोही शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में इस सूचना को गंभीरता से लिया गया। चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी, उपनिरीक्षक कमल टावरी को तत्काल युवक के निवास स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम जब युवक के घर पहुंची, तो वह सही-सलामत पाया गया। परिजनों से विस्तृत बातचीत में पता चला कि युवक ने कुछ निजी समस्याओं के कारण भूलवश इस तरह का पोस्ट कर दिया था। चौकी प्रभारी ने युवक और उसके परिजनों को सोशल मीडिया पर ऐसी संवेदनशील टैगलाइन या कैप्शन लगाने के गंभीर परिणामों से अवगत कराया। उन्हें हिदायत दी गई कि भविष्य में ऐसी गलती न करें। पुलिस ने यह भी सलाह दी कि किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव, पारिवारिक समस्या या अन्य परेशानी होने पर तत्काल डायल 112 पर कॉल करें, निकटतम पुलिस थाने में सूचना दें या परिजनों/विश्वसनीय मित्रों से खुलकर बात करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *