फोन-पे से बिना पिन डाले होंगे UPI पेमेंट:फिंगरप्रिंट और फेस आईडी से कर सकेंगे ₹5000 तक का भुगतान, जानें इसे एक्टिवेट करने की प्रोसेस

फोन-पे से बिना पिन डाले होंगे UPI पेमेंट:फिंगरप्रिंट और फेस आईडी से कर सकेंगे ₹5000 तक का भुगतान, जानें इसे एक्टिवेट करने की प्रोसेस

डिजिटल पेमेंट दिग्गज फोन-पे (PhonePe) ने अपने यूजर्स के लिए एक खास फीचर लॉन्च किया है। अब यूपीआई (UPI) ट्रांजेक्शन करने के लिए बार-बार 4 या 6 अंकों का पिन (PIN) डालने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स अपने स्मार्टफोन के बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन यानी फिंगरप्रिंट या फेस आईडी का इस्तेमाल करके सीधे भुगतान कर सकेंगे। फोन-पे ने बताया कि इस फीचर का मकसद पेमेंट को पहले से ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाना है। फिलहाल यह सुविधा एंड्रॉयड यूजर्स के लिए शुरू की गई है, जिसे जल्द ही आईफोन (iOS) यूजर्स के लिए भी रोलआउट किया जाएगा। ‘शोल्डर सर्फिंग’ से मिलेगा छुटकारा, भीड़ में भी सुरक्षित रहेगा पिन
फोन-पे के अनुसार अक्सर भीड़भाड़ वाली जगहों पर पेमेंट करते समय ‘शोल्डर सर्फिंग’ (पीछे से किसी का पिन देख लेना) का खतरा रहता था। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से यह रिस्क पूरी तरह खत्म हो जाएगा। इसके अलावा, कई बार यूजर्स अपना यूपीआई पिन भूल जाते हैं या गलत टाइप कर देते हैं, जिससे ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है। ₹5,000 तक की लिमिट, उससे ज्यादा पर चाहिए होगा पिन
कंपनी ने इस ‘वन-टच’ पेमेंट मेथड के लिए एक लिमिट तय की है। यूजर्स बायोमेट्रिक के जरिए ₹5,000 तक के ट्रांजेक्शन कर पाएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर, अगर भुगतान की राशि ₹5,000 से ज्यादा होती है, तो सिस्टम पहले की तरह ही यूपीआई पिन मांगेगा। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस: ऐसे इनेबल करें बायोमेट्रिक पेमेंट अगर आप फोन-पे यूजर हैं, तो इन 5 आसान स्टेप्स में इस फीचर को शुरू कर सकते हैं: स्टेप 1: सबसे पहले अपने फोन में PhonePe ऐप ओपन करें। स्टेप 2: ऊपर बाईं ओर अपनी ‘प्रोफाइल’ (Profile) फोटो पर क्लिक करें। स्टेप 3: नीचे की तरफ ‘पेमेंट सेटिंग’ में जाकर ‘Manage Payments’ पर टैप करें। स्टेप 4: यहाँ आपको ‘Biometric Pay’ का आइकन दिखेगा, उस पर क्लिक करें। स्टेप 5: जिस बैंक अकाउंट के लिए यह सुविधा चाहिए, उसे सिलेक्ट करें और बायोमेट्रिक इनेबल करें। स्टेप 6: सेटअप पूरा करने के लिए एक बार अपना यूपीआई पिन डालें और बायोमेट्रिक का इस्तेमाल करके कन्फर्म करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *