Bihar Politics मनोज तिवारी ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि सब कुछ सामान्य है और 10 अप्रैल तक राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला कर लिया जाएगा। वहीं, नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे 10 अप्रैल को राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।
मंगलवार देर रात मनोज तिवारी औरंगाबाद से लौटते हुए रोहतास जिले के डेहरी पहुंचे, जहां एनडीए कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के चलते वे अभी नए मुख्यमंत्री का नाम सार्वजनिक नहीं कर सकते। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 अप्रैल तक इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।


