UP Weather: प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क, रात में गिरेगा पारा, गाजीपुर ने तोड़ा गर्मी का रिकॉर्ड

UP Weather: प्रदेश में मौसम रहेगा शुष्क, रात में गिरेगा पारा, गाजीपुर ने तोड़ा गर्मी का रिकॉर्ड

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भी मौसम बदला हुआ नजर आया। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई, जबकि पूर्वी यूपी और तराई के इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे। इस दौरान गाजीपुर सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में हुई बारिश

बुलंदशहर में 6 मिमी, अलीगढ़ में 3 मिमी और एटा, मैनपुरी व उन्नाव में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा आगरा, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में भी कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी हुई।

अब साफ रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के लखनऊ केंद्र के वैज्ञानिक के अनुसार शुक्रवार से मौसम साफ हो जाएगा। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ हवाएं चलने से रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। हालांकि दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। कुल मिलाकर आने वाले दिनों में दिन में मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन सुबह और रात में हल्की ठंड बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *