बांका जिले में आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई से गुरुवार को हड़कंप मच गया।यूपी से आई विजिलेंस टीम ने एक साथ शंभूगंज थाना क्षेत्र और बांका टाउन थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई शंभूगंज प्रखंड के गुलनी कुशाहा गांव निवासी गगन कुमार सिंह के आवासों पर की जा रही है,जिन पर अपने ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। फिलहाल यूपी विजिलेंस की यह कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा की उनके पास आय से अधिक कितनी संपत्ति पाई गई है। जानकारी के अनुसार गगन कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में खाद आपूर्ति विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत रह चुके हैं।उनके खिलाफ गोरखपुर विजिलेंस कार्यालय में गोपनीय शिकायत दर्ज कराई गई थी। छापेमारी से जुड़ी तस्वीरें… दो टीमों से 8 अधिकारियों ने दबिश दी
लंबे समय तक चली प्रारंभिक जांच और पुख्ता सबूत मिलने के बाद यूपी विजिलेंस ने यह छापेमारी कार्रवाई शुरू की। गुरुवार की सुबह दो टीमों में कुल आठ अधिकारियों ने एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। विजिलेंस की टीम ने शंभूगंज थाना क्षेत्र के गुलनी स्थित पैतृक आवास के अलावा बांका टाउन थाना क्षेत्र में स्थित उनके घर पर भी तलाशी ली। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी का दायरा सिर्फ बांका तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार और झारखंड के कई जिलों में एक साथ कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि भागलपुर और झारखंड के देवघर में स्थित गगन कुमार सिंह के कथित आवासों और उनसे जुड़े ठिकानों पर भी विजिलेंस टीम द्वारा तलाशी ली जा रही है। संपत्ति और बैंक लेन-देन की जांच की
छापेमारी के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने दस्तावेजों, संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक लेन-देन और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहन जांच की। हालांकि,टीम ने कार्रवाई के दौरान बरामदगी या जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करने से इंकार किया और कहा कि जांच की जा रही है। जानकारी अनुसार गगन कुमार सिंह के खिलाफ इससे पहले भी विजिलेंस की कार्रवाई हो चुकी है। लगभग दो वर्ष पूर्व भी उनके घर पर विजिलेंस टीम द्वारा छापेमारी किए जाने की चर्चा सामने आई थी।इस छापेमारी ने पूरे बांका जिले के पुलिस पदाधिकारी भी शामिल रहे। बांका जिले में आय से अधिक संपत्ति के मामले को लेकर उत्तर प्रदेश विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई से गुरुवार को हड़कंप मच गया।यूपी से आई विजिलेंस टीम ने एक साथ शंभूगंज थाना क्षेत्र और बांका टाउन थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई शंभूगंज प्रखंड के गुलनी कुशाहा गांव निवासी गगन कुमार सिंह के आवासों पर की जा रही है,जिन पर अपने ज्ञात स्रोतों से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। फिलहाल यूपी विजिलेंस की यह कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा की उनके पास आय से अधिक कितनी संपत्ति पाई गई है। जानकारी के अनुसार गगन कुमार सिंह उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में खाद आपूर्ति विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत रह चुके हैं।उनके खिलाफ गोरखपुर विजिलेंस कार्यालय में गोपनीय शिकायत दर्ज कराई गई थी। छापेमारी से जुड़ी तस्वीरें… दो टीमों से 8 अधिकारियों ने दबिश दी
लंबे समय तक चली प्रारंभिक जांच और पुख्ता सबूत मिलने के बाद यूपी विजिलेंस ने यह छापेमारी कार्रवाई शुरू की। गुरुवार की सुबह दो टीमों में कुल आठ अधिकारियों ने एक साथ अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। विजिलेंस की टीम ने शंभूगंज थाना क्षेत्र के गुलनी स्थित पैतृक आवास के अलावा बांका टाउन थाना क्षेत्र में स्थित उनके घर पर भी तलाशी ली। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी का दायरा सिर्फ बांका तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार और झारखंड के कई जिलों में एक साथ कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि भागलपुर और झारखंड के देवघर में स्थित गगन कुमार सिंह के कथित आवासों और उनसे जुड़े ठिकानों पर भी विजिलेंस टीम द्वारा तलाशी ली जा रही है। संपत्ति और बैंक लेन-देन की जांच की
छापेमारी के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने दस्तावेजों, संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंक लेन-देन और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहन जांच की। हालांकि,टीम ने कार्रवाई के दौरान बरामदगी या जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा करने से इंकार किया और कहा कि जांच की जा रही है। जानकारी अनुसार गगन कुमार सिंह के खिलाफ इससे पहले भी विजिलेंस की कार्रवाई हो चुकी है। लगभग दो वर्ष पूर्व भी उनके घर पर विजिलेंस टीम द्वारा छापेमारी किए जाने की चर्चा सामने आई थी।इस छापेमारी ने पूरे बांका जिले के पुलिस पदाधिकारी भी शामिल रहे।


