चुनावी साल से पहले योगी सरकार के बजट को लेकर प्रदेश भर में लोगों के अंदर उत्सुकता देखी गई। एक्सपर्ट्स से लेकर आम लोगों की निगाहें बजट पर ही टिकी रही। तमाम ऐसे भी लोग रहे जो बेबाक अंदाज में यूपी के बजट 2026 को खुलकर अपनी बात रखते दिखे। पढ़िए बजट पर क्या हैं लखनऊ के लोगों की राय.. लखनऊ विश्वविद्यालय के डिपार्मेंट आफ इकोनॉमिक्स की फैकल्टी डॉ.रोली मिश्रा कहती हैं कि इस बजट को देखकर हम यूपी को ‘एक्सप्रेस स्टेट’ कह सकते हैं। पहले भी इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस रहा है इस बार के बजट में भी एक्सप्रेस वे और इंफ्रास्ट्रक्चर बिल्डिंग पर फोकस हैं। ये पहल बिल्कुल सही हैं, हम सही डायरेक्शन में हैं इससे न केवल जीडीपी को ग्रोथ मिलेगी, बड़े पैमाने पर जॉब क्रिएशन भी हो सकेगा। इसके अलावा बजट में AI मिशन को प्रमोट किया गया है। Gen Z के लिहाज से भी यह बेहद अहम हैं। इसके बहुत दूरगामी परिणाम मिलेंगे। साथ ही खेती और किसानी में महिलाओं की परोक्ष रूप से सहभागिता बढ़ाने की दिशा में भी अहम बढ़ाया गया हैं। महिला गन्ना किसानों को सरकारी केंद्रों पर पहले पर्ची देने का ऐलान और प्राथमिकता देने की पहल भी बहुत अच्छी हैं


