यूपी सरकार ने सिटी मजिस्ट्रेट को किया निलंबित, कमिश्नर करेंगे जांच, अलंकार अग्निहोत्री बोले- बनाया गया बंधक

यूपी सरकार ने सिटी मजिस्ट्रेट को किया निलंबित, कमिश्नर करेंगे जांच, अलंकार अग्निहोत्री बोले- बनाया गया बंधक

City Magistrate Alankar Agnihotri suspended उत्तर प्रदेश शासन ने बरेली के नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को निलंबित कर दिया है। उनके विरुद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए आरोपों की जांच के लिए जांच बैठाई गई है। जांच बरेली मंडल के कमिश्नर को दी गई है। विशेष सचिव अन्नपूर्णा गर्ग ने राज्यपाल के निर्देश पर यह आदेश जारी किया है।‌ दूसरी तरफ, अलंकार अग्निहोत्री ने बरेली डीएम पर बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बंधक बनाए जाने की खबर बाहर देने के बाद उन्हें छोड़ा गया। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी आवास छोड़े जाने की भी जानकारी दी।

अनुशासनहीनता में निलंबित किए गए अलंकार अग्निहोत्री

उत्तर प्रदेश सरकार ने बरेली के नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री को उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक के अनुशासन एवं अपील नियमावली 1999 के नियम के अंतर्गत दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निराला निलंबित कर दिया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच बताई गई है। यह जांच बरेली मंडल के आयुक्त को दी गई है। आदेश में बताया गया है कि जीवन निर्वाह के लिए आधा वेतन दिया जाएगा, वह भी इस शर्त पर कि उन्हें इस राशि का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि वह किसी प्रकार का सेवायोजन, व्यापार आदि नहीं कर रहे हैं। निलंबन अवधि में उन्हें शामली जिलाधिकारी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

क्या कहते हैं अलंकार अग्निहोत्री?

इधर यूजीसी और प्रयागराज में संतों की चोटी पकड़ कर खींचे जाने के मामले में उन्होंने अपना एक फोटो वायरल किया था। इसके बाद बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट हाईलाइट हुए। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया। अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि रात में उन्हें जिलाधिकारी ने मिलने के लिए बुलाया था। जहां उन पर दबाव बनाया जा रहा था कि वह तीन-चार दिनों की छुट्टी पर चले जाएं। प्रशासन उन्हें मानसिक विक्षिप्त घोषित करने का प्रयास कर रहा था।

लखनऊ से बोला गया …ब्राह्मण पागल हो गया

अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि इसी बीच लखनऊ से आए फोन में उन्हें “…ब्राह्मण पागल हो गया है” कहते हुए रात भर बंधक रखे जाने को कहा गया। उन्होंने इस संबंध में सचिव दीपक पांडे को जानकारी दी। उस समय जिलाधिकारी बरेली बाथरूम गए थे। जहां स्पीकर खुला हुआ था।

ब्राह्मण पागल हो गया

पत्रकारों से बातचीत करते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि बाथरूम से वापस आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने डीएम को बता दिया कि बंधक बनाए जाने की जानकारी बाहर दे दी गई है। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उन्हें रात में ही अपना सरकारी आवास छोड़ना है। उन्होंने यह भी कहा कि लखनऊ से किसने उन्हें “ब्राह्मण पागल हो गया” कहा है इसकी जानकारी कर लीजिए। रात में अलंकार अग्निहोत्री ने अपना सरकारी आवास छोड़ दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *