अमरकंटक रिसोर्ट में फंदे से लटकी मिली यूपी की युवती:एक दिन पहले अकेले किया था चेक-इन; सीलिंग फैन में दुपट्टे से लगाई फांसी

अमरकंटक रिसोर्ट में फंदे से लटकी मिली यूपी की युवती:एक दिन पहले अकेले किया था चेक-इन; सीलिंग फैन में दुपट्टे से लगाई फांसी

अनूपपुर जिले के अमरकंटक स्थित बांधा-कपिलधारा मार्ग स्थित अमरकंटक रिसॉर्ट में शुक्रवार को एक युवती का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना रिसॉर्ट प्रबंधक ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव उतारा और पीएम के लिए अमरकंटक भेजा। थाना प्रभारी एलबी तिवारी ने बताया कि अमरकंटक रिसोर्ट के मैनेजर प्रकाश पांडे ने थाने में सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी को रिसोर्ट के कमरा नंबर 4 में एक युवती किराए पर ठहरी हुई थी, जिसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला है। यूपी की निवासी थी युवती की पहचान कंचन कुमारी पिता महेश चंद्र (19) के रूप में की है। वह कोल, जिला अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश) की निवासी थी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे जब रिसोर्ट स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। इसके बाद शंका होने पर उसने खिड़की से झांककर देखा, जहां युवती कमरे के सीलिंग फैन में दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकी हुई दिखाई दी। घटना की सूचना तत्काल अमरकंटक थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंची, इसके बाद दरवाजा तोड़कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को नीचे उतरवाया। थाना प्रभारी एलबी तिवारी ने बताया- युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया गया, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों के आने पर पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट तथा अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *