यूपी दिवस का कार्यक्रम आजमगढ़ में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश राज्य की स्थापना की गई थी। इसी दिन प्रदेश का नाम संयुक्त प्रांत से बदलकर उत्तर प्रदेश रखा गया था। वर्ष 2018 से उत्तर प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश दिवस त्रि दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से मना रही है। इसके तहत राष्ट्रीय सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक और विकास परक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बारे में जिले के सीडीओ परीक्षित खटाना ने बताया कि जिले में होने वाले इन कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों का व्यवसायिक अधिकारों को मंच दिया जाएगा इसके साथ ही सभी विभागों द्वारा प्रदर्शन, संगोष्टियां वीर रस की कविताओं का पाठ सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम रोड शो पारस्परिक खेल भी आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम को लेकर जिले में तीन दिन से तैयारियां चल रही थी। 26 जनवरी तक चलता रहेगा कार्यक्रम 24 जनवरी से शुरू होने वाला यह कार्यक्रम 26 जनवरी तक चलता रहेगा इस दौरान वन जिला वन प्रोडक्ट की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसके साथ ही श्रम सम्मान के विजेताओं उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान और माटी कला बोर्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों खेल कूद प्रतियोगिताओं के विजेताओं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं चिकित्सकों प्रगतिशील किसानों और वैज्ञानिकों को सम्मानित भी किया जाएगा।


