जालोर के सिरे मंदिर धाम आएंगे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ:रत्नेश्वर महादेव मंदिर की वर्षगांठ पर महायज्ञ में देंगे आहुति, 16 मार्च को धर्मसभा को करेंगे संबोधित

जालोर के सिरे मंदिर धाम आएंगे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ:रत्नेश्वर महादेव मंदिर की वर्षगांठ पर महायज्ञ में देंगे आहुति, 16 मार्च को धर्मसभा को करेंगे संबोधित

जालोर जिले के सिरे मंदिर धाम में रत्नेश्वर महादेव मंदिर की 375वीं वर्षगांठ के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर गोरखपुर पीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सिरे मंदिर धाम पहुंचेंगे। वे महायज्ञ में आहुति देने के साथ धर्मसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम भेरुनाथ अखाड़े के महंत पीरजी गंगानाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। दो दिवसीय आयोजन में जुटेंगे संत-महंत आयोजन समिति के व्यवस्थापक पारसमल परमार ने बताया कि सिरे मंदिर धाम के प्राचीन आराध्य रत्नेश्वर महादेव मंदिर की 375वीं वर्षगांठ पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर पीरजी महंत गंगानाथ महाराज और योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में महायज्ञ व धर्मसभा का आयोजन होगा। सिरे मंदिर धाम में तैयारियां जोरों पर दो दिवसीय कार्यक्रम को लेकर सिरे मंदिर धाम में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। योगी आदित्यनाथ के आगमन को देखते हुए कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। कार्यक्रम की तैयारियां योगी प्रेमनाथ महाराज, योगी आनंदनाथ महाराज, योगी रेवतीनाथ महाराज, योगी ईश्वरनाथ महाराज, योगी साईंनाथ महाराज, योगी शेरनाथ महाराज और योगी गोपालनाथ महाराज के सानिध्य में की जा रही हैं। 15 मार्च को सिरे मंदिर धाम पहुंचेंगे योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 मार्च को चित्तौड़गढ़ से दोपहर 1:55 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर सिरे मंदिर रोड स्थित शांतिनाथ आदर्श विद्या मंदिर स्कूल ग्राउंड में दोपहर 2:45 बजे पहुंचेंगे। यहां वे विद्यालय भवन का अवलोकन करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 4 बजे पैदल मार्ग से सिरे मंदिर धाम के लिए रवाना होंगे। तलहटी में होगा स्वागत, करेंगे दर्शन सिरे मंदिर की तलहटी में योगी आदित्यनाथ ब्रह्मलीन पीर शांतिनाथ महाराज की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यहां भक्तों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे सिरे मंदिर धाम पहुंचकर देवी-देवताओं और पीर शांतिनाथजी महाराज की समाधि के दर्शन करेंगे तथा पीर गंगानाथ महाराज से भेंट कर देश में खुशहाली और शांति की कामना करेंगे। सिरे मंदिर धाम में करेंगे रात्रि विश्राम योगी आदित्यनाथ सिरे मंदिर धाम में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 16 मार्च को सुबह 6:30 बजे वे रत्नेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर महायज्ञ की पूर्णाहुति देंगे। सुबह 10 बजे धर्मसभा को करेंगे संबोधित इसके बाद सिरे मंदिर धाम स्थित कन्यागिरी प्रांगण में सुबह 10 बजे आयोजित विशाल धर्मसभा को संबोधित करेंगे। धर्मसभा के समापन के बाद वे सुबह 11:50 बजे हेलिपेड पहुंचेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर के जरिए जोधपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और वहां से उत्तर प्रदेश के लिए प्रस्थान करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *