UP बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कापियों का मूल्यांकन आज (18 मार्च) से शुरू हाे रहा है। इसके लिए एक अप्रैल तक कापियों का मूल्यांकन करने का निर्देश उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह की ओर से सभी DIOS को दिए गए हैं। वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय के अधीन आने वाले 15 जनपदों में कुल 55 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर किसी भी बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है। जिन परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है उन्हें आई कार्ड जारी किया गया है, बिना कार्ड के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। वाराणसी में चार केंद्रों पर होगा मूल्यांकन
जिसमें वाराणसी जनपद में चार मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य शुरू हो रहा है जिसमें पीएम श्री क्वींस इंटर लहुराबीर, प्रभु नारायण राजकीय इंटर कालेज, रामनगर, भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कालेज, बुल्करिया लाइन और जेपी मेहता नगर निगम इंटर कालेज शामिल हैं। DIOS भाेलेंद्र प्रताप सिंह का ने बताया कि मूल्यांकन सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है जिससे मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी होती रहेगी। इसी तरह जौनपुर व गाजीपुर में 5-5 मूल्यांकन केंद्रों पर कापियां जांची जाएंगी बाकी जनपदों में तीन तो कहीं चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। 15 जनपदों में बने मूल्यांकन केंद्र


