गाजियाबाद में UP बोर्ड की परीक्षा 64 केंद्रों पर शुरू:नकल रोकने को लेकर 64 मजिस्ट्रेट तैनात किए, DM के सुरक्षा सम्बंधी निर्देश दिए

गाजियाबाद में UP बोर्ड की परीक्षा 64 केंद्रों पर शुरू:नकल रोकने को लेकर 64 मजिस्ट्रेट तैनात किए, DM के सुरक्षा सम्बंधी निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरु हो गईं हैं। डीएम रविंद्र मांदड़ ने नकल रोकने और सुरक्षा सम्बंधी कड़े निर्देश दिए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की ड्यूटी लगाई गईं हैं। गाजियाबाद में 53 हजार छात्र छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। डीएम रविंद्र मांदड़ ने कहा कि नकलविहीन और परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए कड़े इंतमाम किए गए हैं। गाजियाबाद में 64 केंद्र बनाए आज बुधवार को यूपी बोर्ड की परीक्षाएं जिले के 64 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, परीक्षा 2 पालियों में है। पहली पाली सुबह 8:30 बजे शुरु होकर 11:45 बजे तक रहेगी। दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:15 बजे रहेगी। गाजियाबाद जिले में 53 हजार 888 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं, जिनमें 10वीं के 28,574 और 12वीं के 25,314 छात्र-छात्राएं हैं। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को पांच जोन में बांटा गया है। 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट और सभी 64 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जोनल मजिस्ट्रेट भी लगातार निरीक्षण करेंगे। नकल करने वालों पर सीधे एफआईआर DM रविंद्र कुमार ने मांदड़ ने कहा कि किसी केंद्र पर नकल कराते हुए कोई पकड़ा गया तो केंद्र प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीधे एफआईआर होगी, सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। परीक्षा केंद्रों के आसपास डिजिटल डिवाइस पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। छात्रों को मोबाइल या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल बाहर रख सकेंगे छात्रों के मोबाइल सुरक्षित रखने के लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था है। प्रत्येक केंद्र पर पुलिस बल तैनात है। ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। नंदग्राम स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक ऑफिस को कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से सभी केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। एक नोडल अधिकारी भी पूरे परीक्षा तंत्र पर नजर रखे हुए हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *