यूपी बोर्ड परीक्षा:प्रयागराज के 260 और प्रदेश के 6294 स्कूलों ने नहीं अपलोड किए छात्रों के अंक

यूपी बोर्ड परीक्षा:प्रयागराज के 260 और प्रदेश के 6294 स्कूलों ने नहीं अपलोड किए छात्रों के अंक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने प्रदेश के 6294 माध्यमिक विद्यालयों को चेतावनी जारी की है। इन स्कूलों ने शैक्षिक सत्र 2025-26 में हाईस्कूल विषयों के आंतरिक मूल्यांकन और इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक अब तक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड नहीं किए हैं। इससे प्रभावित 9,56,207 छात्र-छात्राएं हैं, जिनमें हाईस्कूल के 6,53,739 और इंटरमीडिएट के 3,02,468 शामिल हैं।प्रयागराज मंडल में स्थिति चिंताजनक है। प्रयागराज के 260 स्कूलों ने हाईस्कूल के 15,223 और इंटरमीडिएट के 12,237 परीक्षार्थियों के अंक अपलोड नहीं किए। बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सभी प्रधानाचार्यों को सख्त निर्देश दिए हैं कि 25 मार्च तक प्रत्येक दशा में सभी प्राप्तांक अपलोड कर दें। इसके बाद वेबसाइट पर अपलोड की सुविधा बंद हो जाएगी। सचिव ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि तक अपलोड न करने पर यदि किसी छात्र का परीक्षा परिणाम प्रभावित होता है, तो संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक और जिला विद्यालय निरीक्षक पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। यह निर्देश परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए है। वहीं, हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार (18 मार्च) से प्रदेशभर के 254 केंद्रों पर शुरू हो गया। पहले ही दिन हाईस्कूल की 6,41,459 और इंटरमीडिएट की 3,00,785 कुल 9,42,244 उत्तरपुस्तिकाएं जांची गईं। प्रथम सत्र में परीक्षकों को ‘क्या करें-क्या न करें’ की जानकारी दी गई। कुल 1,32,790 परीक्षकों में से 70,025 ने मूल्यांकन किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *