UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी सेवा से जुड़ने की इच्छा रखने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (ICDS) ने फिरोजाबाद जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 202 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं। जो महिलाएं इन पदों पर काम करना चाहती हैं, वे 2 फरवरी, 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकती हैं।
UP Anganwadi Vacancy 2026: रिक्तियों से जुड़ी जरूरी डिटेल्स
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 202 खाली पदों को भरा जाना है। ये नियुक्तियां फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद, टूंडला, जसराना, एका और कोटला सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में की जाएंगी। खास बात यह है कि, सबसे ज्यादा पद टूंडला और शहर के इलाकों के लिए हैं, जिससे स्थानीय महिलाओं को अपने ही एरिया में रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे।
UP Anganwadi Recruitment 2026: एलिजिबिलिटी और एज लिमिट
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बनने के लिए आवेदिका का इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास होना कंपलसरी है। अगर बात उम्र की करें, तो 1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवार की उम्र कम कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 35 साल होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि, उम्र का प्रमाण केवल हाईस्कूल की मार्कशीट में दर्ज जन्मतिथि को ही माना जाएगा।
Selection Process for Anganwadi Bharti: सिलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि सिलेक्शन प्रोसेस मेरिट के आधार पर तय किया जाएगा। 12वीं से लेकर उच्च शिक्षा के नंबरों को जोड़कर यह मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। इसके अलावा उन महिलाओं को ज्यादा तरजीह दी जाएगी जो गरीबी रेखा से नीचे हैं या विधव और तलाकशुदा हैं। इसके साथ ही एक जरूरी शर्त यह रखी गई है कि, महिला उसी वार्ड या ग्राम पंचायत की रहने वाली होनी चाहिए, जहां के लिए वह आवेदन कर रही है।
UP Anganwadi Online Form 2026: इन बातों का रखें ध्यान
इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म भरते समय फोटो, सिग्नेचर और सभी जरूरी दस्तावेज बिल्कुल सही तरीके से अपलोड होने चाहिए। विभाग ने साफ किया है कि, अधूरी जानकारी या फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर आवेदन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही, सभी जरूरी सर्टिफिकेट ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल से जारी होने चाहिए तभी उन्हें मान्य माना जाएगा।


