शेखपुरा में डेढ़ लाख के लोहे के पाइप चोरी:बोरिंग प्लांट से अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

शेखपुरा में डेढ़ लाख के लोहे के पाइप चोरी:बोरिंग प्लांट से अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम

शेखपुरा के अहियापुर कुम्हार टोली से देर रात अज्ञात चोरों ने लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के लोहे के पाइप चुरा लिए। बोरिंग प्लांट के मालिक को बुधवार सुबह चोरी का पता चला जब मजदूर पाइप लेने पहुंचे। वहां से 20 से 25 लोहे के पाइप गायब पाए गए। प्लांट मालिक ने आसपास खोजबीन की, लेकिन पाइप नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने स्थानीय नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अहियापुर निवासी चंदन कुमार सहित अन्य ने बताया कि दल्लू जी मिस्त्री ने अपने बोरिंग प्लांट के सभी पाइप यहीं रखे थे। स्थानीय मुहल्ले के लोगों का कहना है कि घटनास्थल के समीप शराबियों और जुआरियों का अड्डा है। दिन से देर रात तक इसी पास की झाड़ी के निकट असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार 112 डायल पुलिस को शिकायत की गई थी, लेकिन शराबियों और जुआरियों का अड्डा खत्म नहीं हुआ। लोहे के पाइपों की चोरी के बाद प्लांट मिस्त्री और उनका परिवार मायूस है। पीड़ित ने थाना पुलिस से चोरी हुए पाइपों की बरामदगी की गुहार लगाई है। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शेखपुरा के अहियापुर कुम्हार टोली से देर रात अज्ञात चोरों ने लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य के लोहे के पाइप चुरा लिए। बोरिंग प्लांट के मालिक को बुधवार सुबह चोरी का पता चला जब मजदूर पाइप लेने पहुंचे। वहां से 20 से 25 लोहे के पाइप गायब पाए गए। प्लांट मालिक ने आसपास खोजबीन की, लेकिन पाइप नहीं मिले। इसके बाद उन्होंने स्थानीय नगर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। अहियापुर निवासी चंदन कुमार सहित अन्य ने बताया कि दल्लू जी मिस्त्री ने अपने बोरिंग प्लांट के सभी पाइप यहीं रखे थे। स्थानीय मुहल्ले के लोगों का कहना है कि घटनास्थल के समीप शराबियों और जुआरियों का अड्डा है। दिन से देर रात तक इसी पास की झाड़ी के निकट असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार 112 डायल पुलिस को शिकायत की गई थी, लेकिन शराबियों और जुआरियों का अड्डा खत्म नहीं हुआ। लोहे के पाइपों की चोरी के बाद प्लांट मिस्त्री और उनका परिवार मायूस है। पीड़ित ने थाना पुलिस से चोरी हुए पाइपों की बरामदगी की गुहार लगाई है। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *