अरवल-पटना सीमा पर नहर में मिला अज्ञात शव:स्थानीय लोगों ने सूचना दी, पालीगंज पुलिस ने बॉडी कब्जे में लिया

अरवल-पटना सीमा पर नहर में मिला अज्ञात शव:स्थानीय लोगों ने सूचना दी, पालीगंज पुलिस ने बॉडी कब्जे में लिया

अरवल-पटना सीमा पर स्थित पालीगंज थाना क्षेत्र के भेड़ड़िया इंग्लिश गांव के पास कैनाल नहर में एक अज्ञात शव तैरता हुआ मिला है। स्थानीय लोगों ने शव को पानी में देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पालीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे इलाके में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक कौन है, वह कहां का रहने वाला था और उसकी मौत कैसे हुई। यह हत्या है या आत्महत्या, या मामला कुछ और है, इसकी जांच की जा रही है। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होंगे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए आगे की जांच कर रही है। पालीगंज थाना प्रभारी सुमन कुमार के द्वारा बताया गया कि कैनल नहर में मिले अज्ञात शव को फिलहाल पानी से बाहर निकालने की प्रक्रिया कराई जा रही है। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाने की बात सामने आ रही है।
शव के पहचान को लेकर सिनाख्त कराए जा रहे हैं फिलहाल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अस्पताल ले जाया जाएगा पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और कई बिंदुओं पर जांच में जुटी है। अरवल-पटना सीमा पर स्थित पालीगंज थाना क्षेत्र के भेड़ड़िया इंग्लिश गांव के पास कैनाल नहर में एक अज्ञात शव तैरता हुआ मिला है। स्थानीय लोगों ने शव को पानी में देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पालीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिससे इलाके में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक कौन है, वह कहां का रहने वाला था और उसकी मौत कैसे हुई। यह हत्या है या आत्महत्या, या मामला कुछ और है, इसकी जांच की जा रही है। मौत के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट होंगे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए आगे की जांच कर रही है। पालीगंज थाना प्रभारी सुमन कुमार के द्वारा बताया गया कि कैनल नहर में मिले अज्ञात शव को फिलहाल पानी से बाहर निकालने की प्रक्रिया कराई जा रही है। एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाने की बात सामने आ रही है।
शव के पहचान को लेकर सिनाख्त कराए जा रहे हैं फिलहाल शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए पालीगंज अस्पताल ले जाया जाएगा पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और कई बिंदुओं पर जांच में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *