केंद्रीय मंत्री उईके ने बैतूल में किया सूर्य नमस्कार:बोले- स्वस्थ शरीर वाला व्यक्ति ही कर सकता है राष्ट्र निर्माण, जेएच कॉलेज में हुआ आयोजन

केंद्रीय मंत्री उईके ने बैतूल में किया सूर्य नमस्कार:बोले- स्वस्थ शरीर वाला व्यक्ति ही कर सकता है राष्ट्र निर्माण, जेएच कॉलेज में हुआ आयोजन

स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर सोमवार को बैतूल जिले के स्कूलों और कॉलेजों में सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जेएच कॉलेज में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री दुर्गादास उइके शामिल हुए। इस दौरान मंत्री ने युवाओं से शरीर और चरित्र को मजबूत बनाने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और अधिकारियों ने अनुशासन के साथ सूर्य नमस्कार और प्राणायाम किया। शरीरबल और मनोबल के लिए सूर्य नमस्कार जरूरी अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने विषम परिस्थितियों में भी भारत की गौरवशाली संस्कृति को विश्व पटल पर स्थापित किया। उन्होंने जोर दिया कि शरीरबल, मनोबल, आत्मबल और ब्रह्मबल के विकास के लिए सूर्य नमस्कार अत्यंत आवश्यक है। मंत्री उइके ने कहा कि एक स्वस्थ शरीर और सशक्त मन वाला व्यक्ति ही राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। भारत विश्व का सबसे युवा देश उइके ने युवाओं से आह्वान किया कि वे भयमुक्त होकर अपने शरीर को मजबूत और चरित्र को सुदृढ़ बनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है और राष्ट्र के भविष्य की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है। सीएम के संदेश का हुआ प्रसारण कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसका संचालन कृष्णा हजारे ने किया। इस दौरान भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन को उपस्थित लोगों ने सुना। सभी प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार और प्राणायाम के तीन-तीन चक्रों का अभ्यास किया। ये अतिथि रहे मौजूद इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन, अपर कलेक्टर वंदना जाट, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुशवाह, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह और स्वामी स्वाम्यानंद जी महाराज सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। जिले की सभी शिक्षण संस्थाओं में सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक यह कार्यक्रम चला। आकाशवाणी के माध्यम से मुख्यमंत्री का संदेश, राष्ट्रगीत वंदेमातरम और स्वामी विवेकानंद की वाणी का प्रसारण भी किया गया। देखिए कार्यक्रम की तस्वीरें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *