केंद्रीय मंत्री बोले- बिहार का भविष्य नॉर्थ ईस्ट से जुड़ा:बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत, दवाइयों पर घटेगा टैक्स

केंद्रीय मंत्री बोले- बिहार का भविष्य नॉर्थ ईस्ट से जुड़ा:बजट में मिडिल क्लास को बड़ी राहत, दवाइयों पर घटेगा टैक्स

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी और विधान परिषद सदस्य (MLC) संजय मयुख भी मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा, बिहार का भविष्य देश के पूर्वोत्तर के विकास से गहराई से जुड़ा हुआ है और केंद्र सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है। पूर्वोदय के तहत बिहार और नॉर्थ ईस्ट को मिलेगा लाभ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने ‘पूर्वोदय’ के नाम से कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनका सीधा लाभ बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र देश के विकास का नया इंजन बनने जा रहा है और केंद्र सरकार इस पर विशेष ध्यान दे रही है। युवाओं की नौकरी और ग्रामीण रोजगार पर विशेष जोर केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं को गिनाते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि इस बार के बजट में युवाओं के लिए रोजगार और नौकरियों पर अलग से बल दिया गया है। ग्रामीण इलाकों में रोजगार सृजन के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे पलायन पर रोक लगेगी और स्थानीय स्तर पर अवसर बढ़ेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि विकास का लाभ शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव-गांव तक पहुंचे। देशभर में जिला स्तर पर गर्ल्स हॉस्टल का फैसला केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने देश के सभी जिलों में गर्ल्स हॉस्टल स्थापित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा। ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस चल चुकी है, अब यह रुकने वाली नहीं है, बल्कि और तेज गति से आगे बढ़ेगी।” उन्होंने बताया कि सरकार ने हाई लेवल रेगुलेटरी रिफॉर्म कमेटी का गठन किया है, जो आम लोगों और उद्योगों से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान करेगी और सिस्टम को सरल बनाएगी। मिडिल क्लास को बड़ी राहत, दवाइयों पर इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बजट में मिडिल क्लास को बड़ी सहूलियत दी गई है। गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों पर इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती की गई है, जिससे इलाज सस्ता होगा। इससे आम आदमी और मध्यम वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा। किरेन रिजिजू ने कहा कि यह बजट सुधार, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है और आने वाले समय में इसका असर जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने आज बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी और विधान परिषद सदस्य (MLC) संजय मयुख भी मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा, बिहार का भविष्य देश के पूर्वोत्तर के विकास से गहराई से जुड़ा हुआ है और केंद्र सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठा रही है। पूर्वोदय के तहत बिहार और नॉर्थ ईस्ट को मिलेगा लाभ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने ‘पूर्वोदय’ के नाम से कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनका सीधा लाभ बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र देश के विकास का नया इंजन बनने जा रहा है और केंद्र सरकार इस पर विशेष ध्यान दे रही है। युवाओं की नौकरी और ग्रामीण रोजगार पर विशेष जोर केंद्रीय बजट की प्रमुख विशेषताओं को गिनाते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि इस बार के बजट में युवाओं के लिए रोजगार और नौकरियों पर अलग से बल दिया गया है। ग्रामीण इलाकों में रोजगार सृजन के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे पलायन पर रोक लगेगी और स्थानीय स्तर पर अवसर बढ़ेंगे। सरकार का उद्देश्य है कि विकास का लाभ शहरों तक सीमित न रहे, बल्कि गांव-गांव तक पहुंचे। देशभर में जिला स्तर पर गर्ल्स हॉस्टल का फैसला केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने देश के सभी जिलों में गर्ल्स हॉस्टल स्थापित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा। ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस चल चुकी है, अब यह रुकने वाली नहीं है, बल्कि और तेज गति से आगे बढ़ेगी।” उन्होंने बताया कि सरकार ने हाई लेवल रेगुलेटरी रिफॉर्म कमेटी का गठन किया है, जो आम लोगों और उद्योगों से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान करेगी और सिस्टम को सरल बनाएगी। मिडिल क्लास को बड़ी राहत, दवाइयों पर इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस बजट में मिडिल क्लास को बड़ी सहूलियत दी गई है। गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों पर इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती की गई है, जिससे इलाज सस्ता होगा। इससे आम आदमी और मध्यम वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा। किरेन रिजिजू ने कहा कि यह बजट सुधार, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है और आने वाले समय में इसका असर जमीनी स्तर पर साफ दिखाई देगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *