समस्तीपुर में मल्लाहों के तीर्थ स्थल बाबा केवल स्थान पर दो दिवसीय राजकीय मेला आज से शुरू होगा। उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी करेंगे। मेले में बिहार के साथ-साथ दूसरे राज्यों के मल्लाह जाति के लोग पूर्जा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे। विदेशों से भी मल्लाह जाति के लोग मेला में शामिल होने के लिए आते हैं। इस मेले का उद्घाटन पूर्व में मुख्यमंत्री की ओर से किया जाता था। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री नहीं आ रहे हैं। बिहार सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार के शामिल होने की उम्मीद है।
एसडीएम और अपर समाहर्ता ने लिया तैयारी का जायजा बुधवार को सदर एसडीएम दिलीप कुमार और अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने मेला स्थल का जायजा लिया। धर्मशाला की साफ-सफाई के साथ ही पेयजल की व्यवस्था , लाइटिंग, जगह -जगह पर लगे सीसीटीबी कैमरे को देखा। सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने कहा कि मेला की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार मंदिर के पास स्थित पोखर की भी साफ-सफाई कराई गई है। राउंड दी क्लॉक पुलिस बलों की तैनाती की गई है। जगह-जगह पर सीसीटीबी कैमरा भी लगाया गया है।
जेल से निकलने के बाद फूलन देवी ने यहां की थी पूजा अर्चना राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि फूलन देवी जब जेल से छूटकर बाहर निकली थीं, तो सबसे पहले समस्तीपुर के केवल स्थान पहुंच कर पूर्जा-अर्चना की थी। सांसद बनने के बाद भी वह यहां पर आती थीं। अब यहां मल्लाह जाति के बड़े नेता आम दिनों में भी पहुंचते रहते हैं। समस्तीपुर में मल्लाहों के तीर्थ स्थल बाबा केवल स्थान पर दो दिवसीय राजकीय मेला आज से शुरू होगा। उद्घाटन केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी करेंगे। मेले में बिहार के साथ-साथ दूसरे राज्यों के मल्लाह जाति के लोग पूर्जा-अर्चना के लिए पहुंचेंगे। विदेशों से भी मल्लाह जाति के लोग मेला में शामिल होने के लिए आते हैं। इस मेले का उद्घाटन पूर्व में मुख्यमंत्री की ओर से किया जाता था। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री नहीं आ रहे हैं। बिहार सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर जिला प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार के शामिल होने की उम्मीद है।
एसडीएम और अपर समाहर्ता ने लिया तैयारी का जायजा बुधवार को सदर एसडीएम दिलीप कुमार और अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार ने मेला स्थल का जायजा लिया। धर्मशाला की साफ-सफाई के साथ ही पेयजल की व्यवस्था , लाइटिंग, जगह -जगह पर लगे सीसीटीबी कैमरे को देखा। सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने कहा कि मेला की सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। इस बार मंदिर के पास स्थित पोखर की भी साफ-सफाई कराई गई है। राउंड दी क्लॉक पुलिस बलों की तैनाती की गई है। जगह-जगह पर सीसीटीबी कैमरा भी लगाया गया है।
जेल से निकलने के बाद फूलन देवी ने यहां की थी पूजा अर्चना राजनीति क्षेत्र से जुड़े लोगों का कहना है कि फूलन देवी जब जेल से छूटकर बाहर निकली थीं, तो सबसे पहले समस्तीपुर के केवल स्थान पहुंच कर पूर्जा-अर्चना की थी। सांसद बनने के बाद भी वह यहां पर आती थीं। अब यहां मल्लाह जाति के बड़े नेता आम दिनों में भी पहुंचते रहते हैं।