केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने SIR समीक्षा के दौरान कांग्रेस और TMC पर किया करारा प्रहार

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने SIR समीक्षा के दौरान कांग्रेस और TMC पर किया करारा प्रहार
शिवपुरी/ग्वालियर। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज शिवपुरी में जनसंपर्क के साथ दिन की शुरुआत करते हुए फिर क्षेत्र में चल रही SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया की समीक्षा की और इस कार्य में लगे पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि संगठन किसी संस्था का जीव होता है और इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक संगठन बना है।

SIR पर कांग्रेस और TMC के दोहरे मापदंड उजागर

इस दौरान SIR प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर केंद्रीय मंत्री ने तीखा हमला करते हुए कहा कि जब चुनाव आयोग की प्रक्रियाओं के आधार पर भारतीय जनता पार्टी जीतती है, तो विपक्ष उसे गलत ठहराने का प्रयास करता है, लेकिन जब वही प्रक्रिया उन्हें जीत दिलाती है, तब वही प्रक्रिया लोकतांत्रिक और निष्पक्ष बन जाती है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि SIR कोई नई प्रक्रिया नहीं है और यह पहले भी लागू होती रही है। सत्य और संविधान के मार्ग पर चलने वाली सरकारों को ऐसी पारदर्शी प्रक्रियाओं से डरने की आवश्यकता नहीं होती। वहीं तृणमूल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही पश्चिम बंगाल में प्रदर्शन हुए लेकिन सबको पता है उत्तर प्रदेश, बिहार से होते हुए गंगा कहाँ जाती है। उनका समय भी निकट है। 

SIR के बाद शिवपुरी में 12.40 लाख से अधिक मतदाता

बैठक में जानकारी दी गई कि SIR प्रक्रिया के बाद शिवपुरी जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 12,40,000 से अधिक हो चुकी है। नए वोटर्स के लिए Form 6 से संबंधित कार्य निरंतर प्रगति पर है।
अपने संबोधन के अंत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब संगठन, कार्यकर्ता और मतदाता एक-दूसरे से मजबूत रूप से जुड़े रहते हैं, न तभी लोकतंत्र सशक्त बनता है और राष्ट्र प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *