मकर संक्रांति के मौके पर आज केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के घर चूड़ा दही का भोज है। इस भोज में चिराग पासवान के अलावा पार्टी के तमाम कार्यकर्ता विधायक और सांसद शामिल रहेंगे। विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद चिराग पासवान का यह पहला बड़ा भोज होगा। यह आयोजन उनके आवास पीर शहीद मार्ग-1 व्हीलर मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में होगा। दही-चूड़ा भोज के लिए मुख्यमंत्री नीतीश सहित एनडीए के तमाम नेता को इनविटेशन मिला है। एनडीए गठबंधन दल के सभी नेता होंगे शामिल चिराग के आयोजन में बीजेपी, हम, रालोपा के सभी नेता और विधायक भी शामिल होंगे। साथ ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा के साथ सभी विधायकों और सांसदों को आमंत्रण भेज गया है। खाने में दही-चूड़ा के साथ तिलकुट, तिल, पुरी-सब्जी समेत कई आइटम रहेगा। इस दौरान एक बार फिर सत्ता पक्ष के बड़े नेताओं का जमघट दिखेगा। चेतन आनंद के घर भी आयोजन इसके अलावा जदयू विधायक चेतन आनंद भी आज मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज दे रहे हैं। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश शामिल हो सकते हैं। आरजेडी का दामन छोड़ नीतीश कुमार के साथ आए चेतन आनंद का यह पहला भोज होगा, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे। गौरतलब है कि चेतन आनंद के पिता आनंद मोहन के रिहाई में नीतीश कुमार की बड़ी भूमिका रही थी। उसके बाद विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के मौके पर चेतन आनंद ने अपनी पार्टी आरजेडी को झटका देते हुए नीतीश कुमार का साथ दिया था। जिसके बाद नीतीश कुमार की नजदीकी आनंद मोहन के परिवार से काफी बढ़ गई थी। 14 जनवरी को तेज प्रताप, रत्नेश सदा और बीजेपी का था आयोजन तेजप्रताप के आवास पर भोज में लालू यादव, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बड़े मामा प्रभुनाथ यादव और चेतन आनंद भी पहुंचे। इस भोज में पहुंचे लालू यादव ने कहा कि वो तेजप्रताप से नाराज नहीं है। वो परिवार के साथ ही रहें। तेजप्रताप के बीजेपी में जाने के सवाल पर कहा कि, बेटे को हमेशा आशीर्वाद रहेगा। रत्नेश सदा के आवास पर दही-चूड़ा भोज की तस्वीरें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रत्नेश सदा के आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। उनके साथ राज्यपाल सहित जेडीयू और NDA के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री भी भोज में शामिल रहे। मकर संक्रांति के मौके पर आज केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के घर चूड़ा दही का भोज है। इस भोज में चिराग पासवान के अलावा पार्टी के तमाम कार्यकर्ता विधायक और सांसद शामिल रहेंगे। विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के बाद चिराग पासवान का यह पहला बड़ा भोज होगा। यह आयोजन उनके आवास पीर शहीद मार्ग-1 व्हीलर मार्ग स्थित प्रदेश कार्यालय में होगा। दही-चूड़ा भोज के लिए मुख्यमंत्री नीतीश सहित एनडीए के तमाम नेता को इनविटेशन मिला है। एनडीए गठबंधन दल के सभी नेता होंगे शामिल चिराग के आयोजन में बीजेपी, हम, रालोपा के सभी नेता और विधायक भी शामिल होंगे। साथ ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा के साथ सभी विधायकों और सांसदों को आमंत्रण भेज गया है। खाने में दही-चूड़ा के साथ तिलकुट, तिल, पुरी-सब्जी समेत कई आइटम रहेगा। इस दौरान एक बार फिर सत्ता पक्ष के बड़े नेताओं का जमघट दिखेगा। चेतन आनंद के घर भी आयोजन इसके अलावा जदयू विधायक चेतन आनंद भी आज मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज दे रहे हैं। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नीतीश शामिल हो सकते हैं। आरजेडी का दामन छोड़ नीतीश कुमार के साथ आए चेतन आनंद का यह पहला भोज होगा, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल होंगे। गौरतलब है कि चेतन आनंद के पिता आनंद मोहन के रिहाई में नीतीश कुमार की बड़ी भूमिका रही थी। उसके बाद विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के मौके पर चेतन आनंद ने अपनी पार्टी आरजेडी को झटका देते हुए नीतीश कुमार का साथ दिया था। जिसके बाद नीतीश कुमार की नजदीकी आनंद मोहन के परिवार से काफी बढ़ गई थी। 14 जनवरी को तेज प्रताप, रत्नेश सदा और बीजेपी का था आयोजन तेजप्रताप के आवास पर भोज में लालू यादव, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बड़े मामा प्रभुनाथ यादव और चेतन आनंद भी पहुंचे। इस भोज में पहुंचे लालू यादव ने कहा कि वो तेजप्रताप से नाराज नहीं है। वो परिवार के साथ ही रहें। तेजप्रताप के बीजेपी में जाने के सवाल पर कहा कि, बेटे को हमेशा आशीर्वाद रहेगा। रत्नेश सदा के आवास पर दही-चूड़ा भोज की तस्वीरें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रत्नेश सदा के आवास पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। उनके साथ राज्यपाल सहित जेडीयू और NDA के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री भी भोज में शामिल रहे।


