भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट प्रदेश का पहला ऐसा एयरपोर्ट बन गया है, जहां यात्रियों के आने और जाने की व्यवस्था अलग-अलग फ्लोर पर कर दी गई है। नई व्यवस्था के तहत अब घरेलू उड़ानों से आने वाले यात्री लोअर ग्राउंड फ्लोर पर बने नए अराइवल हॉल से बाहर निकलेंगे, जबकि प्रस्थान पहले की तरह ऊपर वाले लेवल से ही होगा। इस बदलाव से एयरपोर्ट पर भीड़ और कन्फ्यूजन कम होगा। पहले अराइवल और डिपार्चर एक ही फ्लोर पर होने से पीक टाइम में आवाजाही प्रभावित होती थी। अब अराइवल एरिया से यात्री सीधे बाहर निकलकर अपनी गाड़ियों तक पहुंच सकेंगे, वहीं पिकअप के लिए आने वाली गाड़ियां भी सीधे इसी एरिया तक पहुंचेंगी। रविवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किनजारापू राममोहन नायडू ने इन सुविधाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया। मुंबई से आई फ्लाइट के 174 यात्री
सबसे पहले नए सिस्टम से बाहर निकले। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी का कहना है कि यह व्यवस्था भविष्य में बढ़ती उड़ानों और इंटरनेशनल सेवाओं के लिए भी आधार तैयार करेगी। अब यात्री क्या करें?


