वीरपुर प्रखंड के 106 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पोशाक वितरण का कार्य शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत लगभग 4200 बच्चों को लाभ मिलेगा। जीविका से जुड़े महिला समूहों द्वारा तैयार की गई पोशाकें चरणबद्ध तरीके से सेविकाओं के माध्यम से अभिभावकों की उपस्थिति में वितरित की जा रही हैं। सीडीपीओ नितेश कुमार ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को एक समान पोशाक उपलब्ध कराना और उन्हें नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ना है। वितरण कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी भी देखी जा रही है। पोशाक मिलने से बच्चों में काफी उत्साह है। सीडीपीओ ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनकी साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। मंगलवार को वीरपुर पश्चिमी पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-47 में भी वार्ड सदस्य जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में पोशाक वितरण किया गया। इस अवसर पर सेविकाएं, सहायिकाएं, बच्चों के अभिभावक तथा जीविका से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थीं। वीरपुर प्रखंड के 106 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पोशाक वितरण का कार्य शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत लगभग 4200 बच्चों को लाभ मिलेगा। जीविका से जुड़े महिला समूहों द्वारा तैयार की गई पोशाकें चरणबद्ध तरीके से सेविकाओं के माध्यम से अभिभावकों की उपस्थिति में वितरित की जा रही हैं। सीडीपीओ नितेश कुमार ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को एक समान पोशाक उपलब्ध कराना और उन्हें नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ना है। वितरण कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी भी देखी जा रही है। पोशाक मिलने से बच्चों में काफी उत्साह है। सीडीपीओ ने अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनकी साफ-सफाई और व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की है। मंगलवार को वीरपुर पश्चिमी पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-47 में भी वार्ड सदस्य जितेंद्र कुमार की मौजूदगी में पोशाक वितरण किया गया। इस अवसर पर सेविकाएं, सहायिकाएं, बच्चों के अभिभावक तथा जीविका से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थीं।


