कोरबा नहर में अज्ञात शव मिला:स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला, पहचान की कोशिश जारी

कोरबा नहर में अज्ञात शव मिला:स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला, पहचान की कोशिश जारी

कोरबा के राताखार इलाके में सोमवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में तैरता हुआ मिला। जोड़ा पुल के नीचे शव देखे जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नहर में शव को उतराता देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव की स्थिति संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जिससे हत्या या दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। मामले की गहनता से जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जिले के सभी थाना-चौकियों और व्हाट्सएप ग्रुप पर भी शव की जानकारी साझा की गई है ताकि पहचान हो सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पहचान के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *