बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान बेलडीहा गांव निवासी संजीव कुमार सिंह के 24 वर्षीय पुत्र अंबुज कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से अंबुज को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही बेलहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक को किसने और क्यों गोली मारी। घायल युवक के चाचा निलेश कुमार ने घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके घर के पास गांव के तीन-चार युवक आपस में बातचीत कर रहे थे, जबकि अंबुज कुमार कुछ दूरी पर एक पान की गुमटी के पास खड़ा था। जबड़े के पास लगी गोली इसी दौरान अचानक पटाखे जैसी तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग चौंक गए और हल्ला होने लगा कि किसी को गोली लग गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि अंबुज कुमार के गाल और जबड़े के पास गोली लगी हुई थी और काफी खून बह रहा था। बेलहर थाना अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने बताया कि पुलिस इस घटना को लेकर मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान बेलडीहा गांव निवासी संजीव कुमार सिंह के 24 वर्षीय पुत्र अंबुज कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से अंबुज को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल रेफर कर दिया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जांच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही बेलहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक को किसने और क्यों गोली मारी। घायल युवक के चाचा निलेश कुमार ने घटना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके घर के पास गांव के तीन-चार युवक आपस में बातचीत कर रहे थे, जबकि अंबुज कुमार कुछ दूरी पर एक पान की गुमटी के पास खड़ा था। जबड़े के पास लगी गोली इसी दौरान अचानक पटाखे जैसी तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग चौंक गए और हल्ला होने लगा कि किसी को गोली लग गई है। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि अंबुज कुमार के गाल और जबड़े के पास गोली लगी हुई थी और काफी खून बह रहा था। बेलहर थाना अध्यक्ष दिनेश वर्मा ने बताया कि पुलिस इस घटना को लेकर मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


