वार्ड 9 और 10 में सप्लाई पानी के वादे अधूरे, डराती हैं खुली नालियां

वार्ड 9 और 10 में सप्लाई पानी के वादे अधूरे, डराती हैं खुली नालियां

निकाय चुनाव को लेकर मुहल्लों में सरगर्मी बढ़ गई है। लोगों में इसको लेकर उत्साह भी है। पर वार्ड 9 और 10 के लोगों में इसको लेकर निराशा भी है। पिछले निकाय चुनाव में उनसे जो वादे किए गए, वे सभी वादे ही रह गए। सड़क, पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट, नालियां… सभी को लेकर लोगों के मन में असंतोष है। वार्ड नंबर-9 के दिनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सभी स्ट्रीट लाइट खराब हैं। सड़क पर आवारा कुत्ते घूमते हैं, जिससे रात में लोगों को काफी परेशानी होती है। चोरी का खतरा भी बना रहता है। बबलू कुजूर ने बताया कि इलाके में नालियों की साफ-सफाई पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है। ज्यादातर नालियां खुली हैं, दुर्घटना होने का डर रहता है। ममता देवी ने बताया कि नगर-निगम की गाड़ी कचरा उठाने तो आती है लेकिन 2-2 मिनट भी दरवाजे पर नहीं रुकती है। वहीं वार्ड नंबर-10 की जया टोप्पो ने बताया कि गितिल कोचा में नाली का निर्माण नहीं हुआ है। इस कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा होता है। रिम्स रोड की ओर से बारिश का सारा पानी क्षेत्र में भर जाता है और लोगों को परेशानी होती है। टुंकी टोला के जय महतो ने बताया कि क्षेत्र में सप्लाई का पानी नहीं आता है। कहीं-कहीं पाइप बिछाया गया है लेकिन उसमें अभी तक पानी का कनेक्शन नहीं मिला है। स्ट्रीट लाइट भी खराब है। तिरिल बस्ती की सड़कें जर्जर हैं। निवर्तमान पार्षद अर्जुन यादव ने कहा कि क्षेत्र में नाली और पानी की समस्या है। कई नालियां खुली हैं, उसे बंद कराना होगा। पानी का कनेक्शन नहीं मिलने के कारण गर्मी के दिनों में दिक्कतें आती है।
काम जो क्षेत्र में हुए: तिरिल तालाब का सुंदरीकरण हुआ, कुछ सड़कों और नालियों में मरम्मत का काम हुआ है। ये काम बचे रह गए: नालियों को ठीक कराने की जरूरत। पाइपलाइन है, लेकिन पानी नहीं आता है। क्षेत्र : कोकर, हैदरअली रोड, तिरिल बस्ती, जामुन टोली, गितिल कोचा, कोकर बाजार, भाभा नगर, बैंक कॉलोनी, ट्रेंड्स कॉलोनी, वर्दवान कंपाउंड, बिराजनगर, सरहुल नगर, टुंकी टोला, शिवशक्ति नगर, धोबी घाट।
काम जो क्षेत्र में हुए : कुछ गलियों में नालियां बनी हैं, पीसीसी सड़कों को लेकर काम हुआ है। ये काम बचे रह गए : सड़कें जर्जर हैं, वाटर सप्लाई नहीं दिया गया है। क्षेत्र में कुत्तों का आतंक है। क्षेत्र : जोड़ा तालाब, बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, स्वामी सहजानंद नगर, ढेलाटोली, चेशायर होम रोड, तिरील, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, संस्कृति विहार, दिवाकर नगर, शांति नगर, रामनगर, साईं विहार। निकाय चुनाव को लेकर मुहल्लों में सरगर्मी बढ़ गई है। लोगों में इसको लेकर उत्साह भी है। पर वार्ड 9 और 10 के लोगों में इसको लेकर निराशा भी है। पिछले निकाय चुनाव में उनसे जो वादे किए गए, वे सभी वादे ही रह गए। सड़क, पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट, नालियां… सभी को लेकर लोगों के मन में असंतोष है। वार्ड नंबर-9 के दिनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में सभी स्ट्रीट लाइट खराब हैं। सड़क पर आवारा कुत्ते घूमते हैं, जिससे रात में लोगों को काफी परेशानी होती है। चोरी का खतरा भी बना रहता है। बबलू कुजूर ने बताया कि इलाके में नालियों की साफ-सफाई पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है। ज्यादातर नालियां खुली हैं, दुर्घटना होने का डर रहता है। ममता देवी ने बताया कि नगर-निगम की गाड़ी कचरा उठाने तो आती है लेकिन 2-2 मिनट भी दरवाजे पर नहीं रुकती है। वहीं वार्ड नंबर-10 की जया टोप्पो ने बताया कि गितिल कोचा में नाली का निर्माण नहीं हुआ है। इस कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा होता है। रिम्स रोड की ओर से बारिश का सारा पानी क्षेत्र में भर जाता है और लोगों को परेशानी होती है। टुंकी टोला के जय महतो ने बताया कि क्षेत्र में सप्लाई का पानी नहीं आता है। कहीं-कहीं पाइप बिछाया गया है लेकिन उसमें अभी तक पानी का कनेक्शन नहीं मिला है। स्ट्रीट लाइट भी खराब है। तिरिल बस्ती की सड़कें जर्जर हैं। निवर्तमान पार्षद अर्जुन यादव ने कहा कि क्षेत्र में नाली और पानी की समस्या है। कई नालियां खुली हैं, उसे बंद कराना होगा। पानी का कनेक्शन नहीं मिलने के कारण गर्मी के दिनों में दिक्कतें आती है।
काम जो क्षेत्र में हुए: तिरिल तालाब का सुंदरीकरण हुआ, कुछ सड़कों और नालियों में मरम्मत का काम हुआ है। ये काम बचे रह गए: नालियों को ठीक कराने की जरूरत। पाइपलाइन है, लेकिन पानी नहीं आता है। क्षेत्र : कोकर, हैदरअली रोड, तिरिल बस्ती, जामुन टोली, गितिल कोचा, कोकर बाजार, भाभा नगर, बैंक कॉलोनी, ट्रेंड्स कॉलोनी, वर्दवान कंपाउंड, बिराजनगर, सरहुल नगर, टुंकी टोला, शिवशक्ति नगर, धोबी घाट।
काम जो क्षेत्र में हुए : कुछ गलियों में नालियां बनी हैं, पीसीसी सड़कों को लेकर काम हुआ है। ये काम बचे रह गए : सड़कें जर्जर हैं, वाटर सप्लाई नहीं दिया गया है। क्षेत्र में कुत्तों का आतंक है। क्षेत्र : जोड़ा तालाब, बरियातू हाउसिंग कॉलोनी, स्वामी सहजानंद नगर, ढेलाटोली, चेशायर होम रोड, तिरील, इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, संस्कृति विहार, दिवाकर नगर, शांति नगर, रामनगर, साईं विहार।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *