केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत:गंभीर बीमारी-ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित, 5 दिन इमरजेंसी में चला इलाज

केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत:गंभीर बीमारी-ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित, 5 दिन इमरजेंसी में चला इलाज

मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में एक जेल में बंद विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अमित कुमार (40) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के साकेत-लकड़ीढाई का निवासी था। मामले में नगर डीएसपी विनीता सिन्हा ने कहा कि सूचना मिली है कि एक बंदी की इलाज के क्रम में मौत हो गई है। इस संबंध में एक मेडिकल बोर्ड का गठन करके पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बीमारी को लेकर उन्हें SKMCH में रेफर किया गया था। पिछले 5 दिन से वे इमरजेंसी में इलाजरत थे। 13 मार्च को लाया गया था जेल जेल प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अमित कुमार को मुजफ्फरपुर के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से रिमांड होने के बाद 13 मार्च 2026 को जेल लाया गया था। जेल प्रवेश के समय उसका हेल्थ चेकअप किया गया। नशे की लत के कारण था बीमार इस दौरान जेल के डॉक्टर ने पाया कि वह नशीले पदार्थों के सेवन और इसके गंभीर ‘विड्रॉल सिम्टम्स’ से पीड़ित था। उनकी स्थिति इतनी गंभीर थी कि वे खड़े होने में भी सक्षम नहीं थे और शरीर में काफी कमजोरी और कंपन थी। इलाज के दौरान मौत गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल, मुजफ्फरपुर भेजा गया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए उसी दिन SKMCH रेफर कर दिया गया। SKMCH के इमरजेंसी वार्ड और फिर ICU में उनका इलाज किया गया। इलाज के दौरान सुबह करीब 9 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में एक जेल में बंद विचाराधीन बंदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक अमित कुमार (40) सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के साकेत-लकड़ीढाई का निवासी था। मामले में नगर डीएसपी विनीता सिन्हा ने कहा कि सूचना मिली है कि एक बंदी की इलाज के क्रम में मौत हो गई है। इस संबंध में एक मेडिकल बोर्ड का गठन करके पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। बीमारी को लेकर उन्हें SKMCH में रेफर किया गया था। पिछले 5 दिन से वे इमरजेंसी में इलाजरत थे। 13 मार्च को लाया गया था जेल जेल प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अमित कुमार को मुजफ्फरपुर के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से रिमांड होने के बाद 13 मार्च 2026 को जेल लाया गया था। जेल प्रवेश के समय उसका हेल्थ चेकअप किया गया। नशे की लत के कारण था बीमार इस दौरान जेल के डॉक्टर ने पाया कि वह नशीले पदार्थों के सेवन और इसके गंभीर ‘विड्रॉल सिम्टम्स’ से पीड़ित था। उनकी स्थिति इतनी गंभीर थी कि वे खड़े होने में भी सक्षम नहीं थे और शरीर में काफी कमजोरी और कंपन थी। इलाज के दौरान मौत गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल, मुजफ्फरपुर भेजा गया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए उसी दिन SKMCH रेफर कर दिया गया। SKMCH के इमरजेंसी वार्ड और फिर ICU में उनका इलाज किया गया। इलाज के दौरान सुबह करीब 9 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *